ओडिशा MLA की कार से 24 घायल: सांसद बोले- किसी को बख्शा नहीं जाएगा
ओडिशा MLA की कार से 24 घायल: सांसद बोले- किसी को बख्शा नहीं जाएगा
भुवनेश्वर, 13 मार्च: ओडिशा के खुर्दा जिले में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के एक निलंबित विधायक ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के जुलूस में कथित तौर पर अपनी एसयूवी कार चला दी। घटना में लगभग 15 भाजपा कार्यकर्ता, बीजद कार्यकर्ता और 7 पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। ये मामले तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा ने सत्तारूढ़ पार्टी पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। इस मामले पर भुवनेश्वर में बीजद सांसद पिनाकी मिश्रा ने कहा, ''सीएम का विचार स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कानून अपना काम करेगा और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।''

बीजद सांसद पिनाकी मिश्रा बोले, ''विधायक पर हत्या के प्रयास का आरोप है। चूंकि निलंबन नहीं हटाया गया था, इसलिए उन्हें निष्कासित कर दिया गया था। बीजेपी को टिप्पणी करने से पहले लखीमपुर खीरी घटना पर गौर करना चाहिए।''
भुवनेश्वर में भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा, ''घायलों में ज्यादातर महिलाएं हैं, हमने देखा कि विधायक नशे में थे। पंचायत चुनाव के बाद चिल्का में सभापति का चुनाव चल रहा था। चूंकि भाजपा जीत रही थी और बीजद विधायक लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बाधा नहीं डाल सकते थे, उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटा है।''
ओडिशा भाजपा अध्यक्ष समीर मोहंती ने एक अस्पताल में घायल भाजपा कार्यकर्ता से मुलाकात की। ओडिशा भाजपा अध्यक्ष समीर मोहंती ने कहा, "बीजद विधायक प्रशांत जगदेव का ट्रैक रिकॉर्ड खराब है। उन्हें उनके अपराधों के लिए दंडित किया जाना चाहिए। उनकी जगह जेल में है।"
एसपी खोरधा ने कहा, ओडिशा के खोरधा में बीजद के निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव की कार कथित रूप से भीड़ को कुचलने के बाद 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना में लगभग 15 भाजपा कार्यकर्ता, बीजद कार्यकर्ता और 7 पुलिस कर्मी घायल हो गए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications
