ओडिशा: झारसुगुड़ा उपचुनाव में BJD की दीपाली दास की 48 हजार वोटों से जीत, बीजेपी-कांग्रेस को दी मात
दिवंगत स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की बेटी और BJD उम्मीदवार दीपाली किशोर ने ओडिशा के झारसुगुड़ा उपचुनाव में जीत हासिल की है।

ओडिशा की झारसुगुड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीजू जनता दल (BJD) उम्मीदवार दीपाली दास ने लगभग 48 हजार वोटों से जीत हासिल की है। उन्हें एक लाख से अधिक वोट प्राप्त हुए हैं।
ओडिशा के दिवंगत स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास की बेटी दीपाली दास की जीत के बाद बीजू जनता दल के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। उन्होंने दीपाली दास के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, बीजद उम्मीदवार दीपाल दास को 107003, बीजेपी के तंकधर पांडे को 58384 और कांग्रेस के तरुण पांडे को महज 4473 वोट मिले।
#WATCH | Jharsuguda, Odisha: Biju Janata Dal (BJD) workers celebrate and raise slogans as partys candidate Dipali Das wins #JharsugudaBypoll. She is the daughter of slain Odisha Health Minister Naba Kishore Das. pic.twitter.com/x6hTffJMBA
— ANI (@ANI) May 13, 2023
बता दें कि उप चुनाव के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन मुकाबला बीजद प्रत्याशी दीपाली दास, कांग्रेस के तरुण पांडे और बीजेपी के तंकधर त्रिपाठी के बीच में था। बता दें कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास की 29 जनवरी को कथित तौर पर एक पुलिस कर्मी ने हत्या कर दी थी, जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications