Weather Forecast: दिल्ली, बिहार, यूपी, जम्मू सब ठंड से परेशान

नई दिल्ली।दिल्ली में भी सोमवार सुबह मौसम सर्द रहा। घने कोहरे के कारण दृश्यता 100 मीटर से भी कम दर्ज की गई। कोहरे के कारण 78 रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर आसमान साफ रहेगा लेकिन लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह 8.30 बजे घना कोहरा था और दृश्यता 100 मीटर से नीचे दर्ज की गई।"

ऐसा ही हाल पूरे उत्तर भारत है, आईये डालते हैं दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों की सर्दी पर एक नजर...

श्रीनगर

श्रीनगर

जम्मू एवं कश्मीर में सोमवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। रविवार रात घाटी का तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को यहां बताया, "श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया था। गुलमर्ग में तापमान शून्य से 3.4 डिग्री नीचे और पहलगाम में शून्य से सात डिग्री नीचे दर्ज किया गया। लेह शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 15.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।"

भोपाल

भोपाल

मध्य प्रदेश में सोमवार को शीतलहर और कोहरे का असर जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। कोहरे के कारण 10 से अधिक रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। राज्य में सबसे अधिक ठंड पचमढ़ी में महसूस की गई है, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया और बर्फ की चादर नजर आई।

लखनऊ

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य हिस्सों में कोहरे और ठंड ने आम जनजीवन की रफ्तार पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया है। सर्दी और शीतलहर के कारण राजधानी में इंटरमीडिएट तक के स्कूलों को एक जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने का अनुमान जताया है।

पटना

पटना

बिहार में भयंकर ठंड से सात लोगों की मौत हो गई। रविवार को घने कोहरे के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा और हवाई तथा रेल यातायात भी बाधित हुआ। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "भयंकर ठंड के कारण शुक्रवार से लेकर अभी तक सात लोगों की मौत हो चुकी है।"

रेल सेवाओं पर बुरा असर

रेल सेवाओं पर बुरा असर

शीतलहर की वजह से रेल सेवाओं पर बुरा असर पड़ा है। लखनऊ और कानपुर से होकर दिल्ली आने-जाने वाली लगभग एक दर्जन रेलगाड़ियों पर इसका असर देखा गया है। कई रेलगाड़ियां अपने नियत समय से 10 घंटे से अधिक की देरी से चल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+