35000 डॉलर के नीचे पहुंची Bitcoin, एथेरियम ने भी देखी 6.26% की गिरावट
नई दिल्ली, 30 मई। पिछले सप्ताह से क्रिप्टोकरेंसी बाजार में शुरू हुई उथल-पुथल कम होने का नाम नहीं ले रही है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई। शनिवार को बिटकॉइन में 5.16 प्रतिशत गिरावट के साथ 33849 डॉलर पर पहुंच गई है। शुक्रवार को हुई बंदी से 1842 डॉलर कम था।

दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी अपने सर्वोच्च स्तर से 47 प्रतिशत नीचे पहुंच गई है। अप्रैल में बिटकॉइन ने 64,895 डॉलर का आंकड़ा छू लिया था।
एथेरियम में भी गिरावट
सिर्फ बिटकॉइन ही नहीं बल्कि मार्केट कैप के हिसाब से दूसरे नंबर की क्रिप्टोकरेंसी ईथर ने भी गिरावट देखी है। एथेरियम ब्लॉकचेन की इस क्रिप्टोकरेंसी में शनिवार को 6.26 प्रतिशत की गिरावट हुई है और यह 2262 डॉलर पर कारोबार कर रही थी जो कि पिछले दिन की बंदी से 151 डॉलर नीचे है।
क्रिप्टोकरेंसी बाजार में पिछले सप्ताह में भारी उछाल के बाद मई का महीना भारी घाटे वाला रहा है। बिटकॉइन में पहली बार गिरावट तब देखी गई जब टेस्ला सीईओ ने अपने पुराने फैसले को पलटते हुए बिटकॉइन पेमेंट पर रोक लगा दी थी। इस फैसले के बाद पहली बार बिटकॉइन 50 हजार के नीचे आई थी। चीन में क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग और ट्रेडिंग पर प्रतिबंध के बाद यह और लुढ़की दो महीने के बाद 40,000 डॉलर के नीचे पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications