एलन मस्क के 'ब्रेकअप' ट्वीट के बाद Bitcoin को लगा झटका, गिर गई कीमत
नई दिल्ली, 4 जून। टेस्ला और स्पेस एक्स जैसी कंपनियों के जरिए दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले एलन मस्क ट्विटर पर मीम के जरिए इशारों के जरिए अपनी बात कहने के लिए भी मशहूर हैं। खासतौर पर क्रिप्टोकरेंसी को लेकर मस्क का इतना असर है कि वह जिस क्रिप्टोकरेंसी के बारे में ट्वीट करते हैं उसमें हलचल मच जाती है। शुक्रवार को उनके ऐसे ही एक ट्वीट के बाद दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमतें 3% से अधिक गिरकर लगभग 37,809 डॉलर हो गई।

इस ट्वीट में मस्क ने क्रिप्टोकरेंसी के साथ अपने अलग होने की तरफ इशारा किया है। अरबपति बिजनेसमैन इसके पहले भी पिछले महीने में कई बार बिटकॉइन को लेकर ऐसे ट्वीट कर चुके हैं जिनके बाद डिजिटल टोकन को खासा नुकसान उठाना पड़ा है।
बिटकॉइन से ब्रेकअप?
अपने ताजा ट्वीट में मस्क ने अमेरिकन रॉक बैंड लिंकिन पार्क के गाने की लाइन के साथ बिटकॉइन के साथ अपने ब्रेकअप की ओर इशारा किया है। मस्क के मीम में एक युगल नजर आ रहा है जिसके साथ एक नोट भी लगा हुआ है जिसमें लड़की कह रही है कि मैं जानती हूं कि मैने कहा था कि हमारे बीच सब खत्म हो जाएगा अगर तुमने लिंकिन पार्क को कोई गाना कोट किया तो लेकिन मुझे कोई और मिल गया है।" इसके आगे लड़का कहता है "तो इन द इंड इट डजन्ट इवेन मैटर (तो आखिर में यह मायने ही नहीं रखता)'.. खास बात है कि इसमें लिंकिन पार्ट के मशहूर गाने की लाइन इन द इंड को कोट किया गया है।
इस मीम के साथ मस्क ने कैप्शन में लिखा है बिटकॉइन जिसके आगे टूटे हुए दिल का निशान बनाया गया है। इस ट्वीट के बाद बिटकॉइन में गिरावट देखी है और 37809 डॉलर पर आ गई। इसके बाद मस्क ने एक और मीम शेयर किया गया है जिसमें युगल वीडियो चैट पर हैं। लड़की कहती है 'आई मिस यू' इसके बाद लड़का रोने लगता है। इस पर लड़की पूछती है कि 'तुम रो क्यों रहे हो?'। इस पर लड़का जवाब देता है कि 'क्योंकि मैं भी तुम्हें मिस कर रहा हूं' लेकिन उसकी स्क्रीन पर क्रिप्टोकरेंसी की गिरती हुई कीमतें नजर आ रही हैं जिसे वह देख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications