मायूम हिरण को स्तनपान कराने वाली महिला की तस्वीर Viral, इंटरनेट पर भावुक हुए लोग
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर एक ग्रामीण महिला की है जो एक छोटे से हिरण के बच्चे को स्तनपान करवा रही है। इस तस्वीर को साल 2017 में पहले बार जाने-माने शेफ विकास खन्ना ने शेयर किया था। अब एक बार फिर से ये तस्वीर वायरल हो रही है। लोग उस महिला, उसके समाज और ममत्व की तारीफ कर रहे हैं। दरअसल ये महिला बिश्नोई समाज की है।
आपको बता दें कि बिश्नोई समाज जानवरों और पेड़ों की रक्षा के लिए जाने जाते हैं। बिश्नोई समाज के लोग हिरणों को अपने बच्चों की तरह पालते हैं। अब इस तस्वीर को IFS प्रवीण कसवान ने शेयर किया है। इस तस्वीर को 18 जुलाई को उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर साझा किया और चंद घंटों में ही 1200 से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट किया, जबकि 4500 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया। हिरण को स्तनपान कराती बिश्नोई समाज की महिला की तस्वीर के साथ-साथ उन्होंने लिखा है जोधपुर में बिश्नोई समुदाय जानवरों की इस तरह देखभाल करता है।
This is how #bishnoi community in Jodhpur cares for animals. These lovely animals are no less than children to them. A lady feeding one. The same people, who fought King in 1730 and laid 363 life protecting Khejri trees. pic.twitter.com/keBj5SEwdG
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) July 18, 2019
इनके लिए ये मासूम जानवर उनके बच्चों से कम नहीं। उनमें से एक को महिला स्तनपान करवा रही है। यह वही लोग हैं, जिन्होंने वृक्षों को बचाने के लिए अपनी जान तक दी है।'वहीं लोग इस फोटो को लाइक कर महिला की सहारना कर रहे हैं। जानवरों के प्रति बिश्नोई समाज के प्रेम की तारीफ कर रहे हैं।
“The greatest form of humanity is compassion” - A Bishnoi woman told me as she had breastfed and saved many orphaned and injured baby deers in her life in the deserts of Rajasthan, India. #HIGHESTRESPECT #BELOVEDINDIA pic.twitter.com/3gjSkDPNUo
— Vikas Khanna (@TheVikasKhanna) November 23, 2017
गौरतलब है कि राजस्थान का बिश्नोई समुदाय अपने पर्यावरण प्रेम के लिए विश्व प्रसिद्ध है। ये समाज हमेशा से ही वन्य प्राणियों और पेड़-पौधों की रक्षा की है। इन्होंने जंगली जानवर और पेड़ों को बचाने के लिए अपनी जान तक दी है।
पढ़ें- पाकिस्तानी एक्ट्रेस का डांस Video हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मचा रहा है तहलका
आखिर;ममत्व सभी सीमाओं से परे जो होता हैं।pic.twitter.com/pg8LQ4kBjR
— 𝐒𝐚𝐧𝐭𝐨𝐬𝐡 (@IamSantyKool) July 18, 2019
There is place called Bishnoion-ki-dhani, about 50 KM out of Jodhpur. It's a heaven on earth for animals. Treat to be seen.
— Puneet Kapoor (@Puneet144) July 18, 2019
पढ़े-लिखे लोग तो सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। सही मायने में पर्यावरण संरक्षक ऐसे ही लोग हैं। वो भले ही किसी धार्मिक विश्वास या मान्यता की वजह से करते हों, पर पर्यावरण का संरक्षण करते हैं !
— Reena Singh (@ReenaSi49328703) July 18, 2019