Birthday Special: डिंपल ने शादी के 10 साल बाद छोड़ा था राजेश खन्ना का घर लेकिन कभी नहीं दिया तलाक
नई दिल्ली, 8 जून। आज बॉलीवुड की 'बॉबी' गर्ल यानी डिंपल कपाड़िया का 64वांजन्मदिन है। सागर जैसी आंखों वाली ये मल्लिका जब भी पर्दे पर आई, लोगों का दिल धड़का गई। 16 बरस की उम्र में फिल्मी पर्दे पर नई तरंगे पैदा करने वाली डिंपल ने बाली उमर में अपने से 15 साल बड़े अभिनेता राजेश खन्ना से शादी करके चौंका दिया था। यही नहीं पहली फिल्म के बाद 10 साल का ब्रेक और दो बच्चों की मां बनने के बाद डिंपल वापस पर्दे पर वापसी करेंगी, ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं था, लेकिन वो आईं और इस तरह लौटीं, जिसने 'सागर' के शांत लहरों में भी आग लगा दी।
Recommended Video

डिंपल-राजेश ने 3 साल के डेटे के बाद की थी शादी
डिंपल और राजेश खन्ना का रिश्ता शुरू से ही लोगों के बीच में चर्चा का केंद्र बना रहा। दोनों ने तीन साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। जिस वक्त डिंपल ने शादी रचाई थी, उस वक्त उनके पास कई बड़ी फिल्मों के ऑफर थे लेकिन डिंपल को सिर्फ मिसेज राजेश खन्ना बनना था और उन्होंने उनका हाथ थामकर सबको बॉय-बॉय कर दिया।

पहली नजर में हुआ था डिंपल-राजेश को प्यार
कहते हैं कि डिंपल कपाड़िया की राजेश खन्ना से पहली मुलाकात अहमदाबाद के नवरंगपुरा स्पोर्ट्स क्लब में हुई थी। जहां राजेश खन्ना वहां बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे। डिंपल और राजेश पहली ही नजर में एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे, फिर दोनों मिलने लगे और साल 1973 में दोनों ने शादी कर ली। डिंपल और राजेश की शादी का रिसेप्शन मुंबई के मशहूर होटल Horizon में हुआ था। इस रिसेप्शन में हिंदी फिल्म जगत की काफी नामी गिरामी हस्तियां शामिल हुई थीं।

जुदा होकर भी जुदा नहीं हुए डिंपल-राजेश
अब इसे प्यार कहिए या कुछ और, पति से अलग होने के बाद भी डिंपल-राजेश ने कभी एक -दूसरे को तलाक नहीं दिया। डिंपल-राजेश की दो बेटियां ट्विंकल और रिंकी हैं, जिनकी परवरिश डिंपल ने ही की है लेकिन उन्होंने कभी भी दोनों को पिता के पास जाने से रोका नहीं। दोनों साल 1983 से अलग रह रहे थे लेकिन इसे आप किसमत ही कह सकते हैं कि राजेश खन्ना के अंतिम वक्त में डिंपल ही उनके साथ थीं। जिसने प्यार की एक अलग तस्वीर लोगों के सामने पेश की।

उनके जैसी अदा किसी के पास न थी: डिंपल
डिंपल-राजेश अलग-अलग थे लेकिन कभी भी एक-दूसरे के खिलाफ मीडिया में कुछ नहीं कहा। कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में डिंपल ने कहा था कि 'यदि कोई मेरा पसंदीदा अभिनेता था, तो वह राजेश खन्ना ही थे। वह वाकई में महान अभिनेता थे। मैं आज भी उनकी फिल्में कई बार देखती हूं उनकी आंखों की कशिश को महसूस करती हूं, उनके जैसी अदा किसी के पास न थी, ना है और ना ही हो सकती है।'












Click it and Unblock the Notifications