वक्त बड़ा बलवान: छोटी चिड़िया ने जहरीले सांप को बनाया शिकार, कैमरे में कैद हुई जबरदस्त घटना

नई दिल्ली: सांप दुनिया के सबसे खतरनाक शिकारी माने जाते हैं। मेंढक, चिड़िया, कीड़े आदि को सांप पलक झपकते ही ढेर कर देता है, लेकिन अब एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। जिसमें एक छोटी सी चिड़िया सांप से भिड़ गई। कुछ देर बाद इस लड़ाई का जो अंजाम हुआ, उसे देख सभी हैरान रह गए। (वीडियो-नीचे, LatestSightings.com से साभार)

साउथ अफ्रीका की घटना

साउथ अफ्रीका की घटना

LatestSightings.com की रिपोर्ट के मुताबिक वन्यजीव पशु चिकित्सक गैब्रिएला बेनावाइड्स कुछ वक्त पहले साउथ अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क गए थे। वहां पर सड़क किनारे उन्होंने एक सांप को देखा। कुछ देर में वहां पर छोटी सी चिड़िया आई। सांप ने उसको कई बार डराने की कोशिश की, लेकिन वो वहां से नहीं हिली।

सांप ने हटने की सोची

सांप ने हटने की सोची

ठंड का मौसम था, सांप काफी सुस्त नजर आ रहा था। उसने दो-तीन बार अपना मुंह खोला और चिड़िया पर वार करने की सोची, लेकिन चिड़िया काफी तेज थी। वो सांप के वार के वक्त वहां से हट जाती। सांप को लगा कि अगर वो वहां से हटेगा तो चिड़िया चली जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वो सांप से सीधे-सीधे पंगा लेने आई थी।

चिड़िया मारती रही चोंच

चिड़िया मारती रही चोंच

कुछ देर में सांप का बुरा हाल हो गया। चिड़िया लगातार उस पर चोंच मारती रही, जिस वजह से उसके शरीर का काफी हिस्सा कट गया। सांप तड़प रहा था, उसने भी कई बार वार किया, लेकिन चिड़िया को कुछ ना हुआ। चिड़िया उसके शरीर का मांस नोचकर खाने लगी। सांप तड़प-तड़पकर आगे बढ़ता रहा और कुछ देर बाद वो कीचड़ में जाकर रुक गया।

25 मिनट तक चली लड़ाई

25 मिनट तक चली लड़ाई

गैब्रिएला के मुताबिक करीब 20-25 मिनट तक ये लड़ाई ऐसे चलती रही। उन्होंने देखा कि सांप की दोनों आंखें गायब हैं। चिड़िया ने उसकी चमड़ी को फाड़कर अंदर का हिस्सा निकाल लिया था और उसे लेकर वो चली गई। ऐसा लग रहा था कि जैसे वो तय करके आई हो कि आज खाने में सांप ही खाना है। काफी देर तक सांप वहां से नहीं हिला, इस वजह से उनको ये लग रहा था कि वो मर गया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का ये चक्र देख वो हैरान थे। सांप जिस चिड़िया का शिकार आराम से कर लेता था, वो खुद उसी का खाना बन गया।

ठंड में क्यों सुस्त होते हैं सांप?

ठंड में क्यों सुस्त होते हैं सांप?

जीव वैज्ञानिकों के मुताबिक जब ज्यादा ठंड होती है या तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के नीचे जाता है, तो सांप का खून जमने लगता है। अगर पार शून्य के आसपास पहुंचा तो उनका शरीर ही जम जाता है। जिससे उनकी मौत हो जाती है। इस वजह से ठंड आते ही सांप गहरे बिल में चले जाते हैं। कभी-कभी जब धूप निकलती है, तो वो उसे सेंकने बाहर निकलते हैं, लेकिन वो काफी सुस्त रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+