क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

त्रिपुरा के चुनाव की इतिहास में लंबे समय तक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Google Oneindia News

नई दिल्ली। आज बीजेपी के बिप्लब देब अगरतला में असम राइफल्स मैदान में त्रिपुरा के10वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसी के साथ पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा की पहली सरकार का आगाज हो गया। 48 वर्षीय देब ने छह मार्च को राज्यपाल तथागत राय से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उन्होंने पिछले 25 साल से त्रिपुरा की सत्ता पर काबिज लेफ्ट पार्टी को हराकर बीजेपी का खाता खोला था। बीजेपी ने त्रिपुरा में 35 सीटों पर जीत हासिल की।बिप्लब कुमार देब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनका जन्म उदयपुर में हुआ। वे पश्चिम त्रिपुरा की बनमालीपुर सीट विधायक चुने गए। त्रिपुरा यूनिवर्सिटी से 1999 में ग्रेजुएट किया। समाजसेवा के काम करते रहे हैं। साफ-सुथरी छवि। कोई भी क्रिमिनल केस दर्ज नहीं है। हलफनामे में अपनी कुल प्रॉपर्टी 5.85 करोड़ बताई।

biplab

Newest First Oldest First
1:05 PM, 9 Mar

त्रिपुरा का हर नागरिक हमारा है, साथ में मिलकर विकास करेंगे: पीएम मोदी
1:02 PM, 9 Mar

आज तक कोई पीएम इतनी बार नॉर्थ ईस्ट में नहीं आया, मैं 25 बार यहां आया हूं: पीएम मोदी
12:58 PM, 9 Mar

विपक्ष के पास लंबा अनुभव है, हमारी टीम नई है: पीएम मोदी
12:54 PM, 9 Mar

जिन्होंने वोट नहीं दिए यह सरकार उनके लिए भी है: पीएम मोदी
12:53 PM, 9 Mar

त्रिपुरा के लोगों ने इतिहास रचा है:PM
12:52 PM, 9 Mar

त्रिपुरा के चुनाव की इतिहास में लंबे समय तक चर्चा होगी: पीएम मोदी
12:51 PM, 9 Mar

नए सीएम बिप्लब देब को पीएम मोदी शुभकामनाएं दीं
12:50 PM, 9 Mar

आज त्रिपुरा में एक बार फिर से दिवाली आई है, विकास का दीप जला है: पीएम मोदी
12:49 PM, 9 Mar

पीएम मोदी ने स्थानीय भाषा में लोगो का अभिनंदन किया
12:47 PM, 9 Mar

भाजपा त्रिपुरा की सभी आशाएं पूरी करेगी:अमित शाह
12:47 PM, 9 Mar

मोदी जी के नेतृत्व में नॉर्थ ईस्ट ने विकास किया है: अमित शाह
12:46 PM, 9 Mar

त्रिपुरा को एक मॉडल स्टेट बनाएंगे: अमित शाह
12:44 PM, 9 Mar

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए धन्यवाद कहा
12:43 PM, 9 Mar

नरेंद्र चंद देब बर्मा ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली
12:42 PM, 9 Mar

प्रांजित सिंह रॉय ने मंत्री पद की शपथ ली
12:29 PM, 9 Mar

संताना चकमा की त्रिपुरा की चकमा जनजाति पर अच्छी पकड़ मानी जाती है
12:28 PM, 9 Mar

संताना चकमा मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं
12:27 PM, 9 Mar

मेवाड़ जमातिया IPFT के जनरल सेक्रेटरी और विधायक हैं
12:26 PM, 9 Mar

मेवाड़ जमातिया ने मंत्री पद की शपथ ली, पहले उग्रवादी संगठन के सदस्य थे
12:24 PM, 9 Mar

मनोज कांति देब कांग्रेस की टिकट पर पहले विधायक रह चुके हैं
12:23 PM, 9 Mar

मनोज कांति देब ने मंत्री पद की शपथ ली, भाजपा के सबसे युवा विधायक हैं
12:21 PM, 9 Mar

रतनलाल स्पीकर की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं
12:20 PM, 9 Mar

सुदीप रॉय बर्मन कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए थे इसके बाद वे भाजपा में आ गए
12:19 PM, 9 Mar

सुदीप रॉय बर्मन ने मंत्री पद की शपथ ली, वे त्रिपुरा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं
12:17 PM, 9 Mar

रतनलाल नाथ ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली, वे पांचवीं बार विधायक बने हैं
12:12 PM, 9 Mar

एनसी देबवर्मा ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली
12:12 PM, 9 Mar

जिष्णु देव वर्मा डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली
12:09 PM, 9 Mar

बिप्लब देब ने अगरतला में असम राइफल्स मैदान में त्रिपुरा के10वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
12:07 PM, 9 Mar

बिप्लब देब मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं
12:05 PM, 9 Mar

मंच पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं
READ MORE

English summary
Biplab Kumar Deb Tripura chief minister oath ceremony Bharatiya Janata Party live update
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X