Biological E की नई COVID वैक्सीन के EUA का आवेदन, SEC जल्द लेगी निर्णय
कोरोना से बचाव के लिए बच्चों की वैक्सीन का परीक्षण पूरा चुका है। भारत के औषधि महानियंत्रक (DGCI) को उम्मीद है कि शीघ्र ही कार्बेवैक्स के इमर्जेंसी प्रयोग की अनुमति का पत्र (EUA) का पत्र मिल जाएगा।
नई दिल्ली, 09 मार्च। कोरोना से बचाव के लिए 5 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की वैक्सीन का परीक्षण पूरा चुका है। अब कंपनी ने इसके इमर्जेंसी प्रयोग की अनुमति के लिए मेडिकल की विशेषज्ञ समिति (SEC) के समक्ष आवेदन किया है। भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) को उम्मीद है कि शीघ्र ही कार्बेवैक्स के इमर्जेंसी प्रयोग की अनुमति का पत्र (EUA) का पत्र मिल जाएगा।

हैदराबाद की एक दवा कंपनी ने 5 से 12 वर्ष की आयु तक के बच्चों ने कोराना वैक्सीन कार्बेवेक्स बनाई है। कंपनी बायलाजिकी ई ने इसके इमर्जेंसी प्रयोग के लिए अधिकृत करने के लिए आवेदन किया है। माना जा रहा है यह वैक्सीन कोविड जैसे घातक संक्रमण से बचाने के साथ ही बच्चों के विकास में भी सहायक होगी। बुधवार के कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि यह वैक्सीन 5 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाएगी। दवा के शोध परिणामों का से संबंधित दस्तावेज विषय विशेषज्ञ समिति के समक्ष प्रस्तुत कर दिए हैं। आपको बता दें कि डीसीजीआई ( Drug Contoller General of India) उम्मीद व्यक्त की है कि शीघ्र ही वैक्सी को ईयूए मिल जाएगा। एसईसी ने इम्यूनिटी और सुरक्षा की दृष्टि से इस वैक्सीन को लेकर निर्णय लेगी।
अनुमान लगाया जा रहा है कि वैक्सीन की कीमत 145 रुपए के आसपास रहेगी। इसे भी एक निश्चित अंतराल में दो बार लगाया जाएगा। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार केंद्र सरकार पहले से ही 5 करोड़ ई बायलाजिकल वैक्सीन खरीद चुकी है। जिसे राज्यों में भेजा भी जा चुका है। वैक्सीन बनाने वाली कंपनी ने गत वर्ष सितंबर के महीने में वैक्सीन टेस्ट के दूसरे और तीसरे चरण को पूरा कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications