Rakesh Jhunjhunwala: 62 साल की उम्र में राकेश झुनझुनवाला का हुआ निधन, कहलाते थे शेयर मार्केट के बिगबुल

Rakesh Jhunjhunwala: 62 साल की उम्र में राकेश झुनझुनवाला का हुआ निधन, कहलाते थे शेयर मार्केट के बिगबुल

नई दिल्ली, 14 अगस्त: 62 साल की उम्र में राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया। उन्होंने रविवार 14 अगस्त की सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। राकेश झुनझुनवाला के निधन की खबर सामने आते ही सब अचंभित रह गए। बता दें कि राकेश झुनझुनवाला शेयर मार्केट के बिगबुल कहलाते थे। इतना ही नहीं, झुनझुनवाला को भारत का वारेन बफेट भी कहा जाता है। तो वहीं, अब उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई स्तबध रह गया। झुनझुनवाला का अंतिम संस्कार आज शाम मुंबई में किया जाएगा।

Recommended Video

    Rakesh jhunjhunwala Passed Away: नहीं रहे शेयर मार्केट के बिगबुल झुनझुनवाला | वनइंडिया हिंदी | *News
    Billionaire Investor Rakesh Jhunjhunwala Passes Away due to illness

    ऐसा बताया जा रहा है कि राकेश झुनझुनवाला के निधन की खबर की पुष्टि ब्रीच कैंडी अस्पताल ने कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें 2-3 सप्ताह पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। हालांकि, आज सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर अचानक से तबीयत खराब होने पर झुनझुनवाला को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अतिम सांसे ली। राकेश झुनझुनवाला का पार्थिव शरीर मुंबई में उनके आवास पर लाया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि आज शाम उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    राकेश झुनझुनवाला का अंतिम संस्कार आज शाम 5.30 बजे मुंबई के बाणगंगा श्मशान घाट में किया जाएगा। झुनझुनवाला ट्रेडर होने के साथ चार्टर्ड एकाउंटेंट भी थे, और देश के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक थे। राकेश झुनझुनवाला शेयर मार्केट में पैसा बनाने के बाद बिग बुल एयरलाइन सेक्टर में भी उतर चुके थे। ऐसा बताया जाता है कि हाल ही में झुनझुनवाला ने नई एयरलाइन कंपनी आकासा एयर में मोटा इन्वेस्टमेंट किया था। स्टॉक मार्केट में निवेश करने वाले झुनझुनवाला के पास हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति है।

    तो वहीं, राकेश झुनझुनवाला के निधन पर दुख व्यक्त देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने लिखा, 'राकेश झुनझुनवाला अदम्य थे। जीवन से भरपूर, मजाकिया और व्यावहारिक, वह अपने पीछे वित्तीय दुनिया में एक अमिट योगदान छोड़ गए हैं। वह भारत की प्रगति के प्रति भी बहुत भावुक थे। उनका जाना दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।'

    5 हजार रुपए से शुरू किया था सफर
    राकेश झुनझुनवाला ने अपने सफर की शुरूआत महज 5 हजार रुपए से की थी। आज उनकी नेटवर्थ 40 हजार करोड़ रुपए है। इसी सफलता के कारण झुनझुनवाला को इंडिया स्टॉक मार्केट का बिगबुल और भारत का वारेन बफेट कहा जाता है। बता दें कि अकासा एयर में सबसे बड़ी हिस्सेदारी राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेख झुनझुनवाला की है। दोनों को मिलाकर एस एसरलाइन कंपनी में कुल हिस्सेदारी 45.97 फीसदी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+