Bill Gates India Visit: घने कोहरे से आसमान में मंडराता रहा बिल गेट्स का विमान, आंध्र प्रदेश दौरे से बढ़ी हलचल
Bill Gates India Visit: एप्सटीन फाइल्स में नाम आने के बाद बिल गेट्स एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय सुर्खियों में हैैं। जेफरी एप्सटीन के साथ दोस्ती होने के आरोपों के बीच बिल गेट्स पहली बार भारत दौरे पर हैं। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष आज 16 फरवरी, 2026 आंध्र प्रदेश के दौरे पर अमरावती पहुंचे हैं। खराब मौसम और भारी कोहरे के कारण उनके विमान को लैंडिंग से पहले कुछ समय तक आसमान में चक्कर काटने पड़े।
लेकिन एटीसी (ATC) से क्लीयरेंस मिलने के बाद विमान को गन्नवरम एयरपोर्ट पर उनकी सुरक्षित लैंडिंग हुई। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही बिल गेट्स का भव्य स्वागत किया गया।

जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक (SP) समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री नारा लोकेश ने स्वयं एयरपोर्ट पर बिल गेट्स का अभिवादन किया।
Bill Gates का Gannavaram Airport पर जोरदार स्वागत
गन्नवरम एयरपोर्ट पहुँचने पर बिल गेट्स का स्वागत करने के लिए जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक (SP) और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। आईटी मंत्री नारा लोकेश ने खुद एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की। सचिवालय रवाना होने से पहले नारा लोकेश और बिल गेट्स के बीच संक्षिप्त बातचीत भी हुई। बिल गेट्स का अगला पड़ाव राज्य सचिवालय का 'प्रथम ब्लॉक' है, जहां मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू खुद उनका स्वागत करेंगे।
बिल गेट्स के दौरे को देखते हुए गन्नवरम एयरपोर्ट से लेकर सचिवालय तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पूरे रूट पर ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।
दोनों नेताओं के बीच होने वाली यह बैठक कई मायनों में ऐतिहासिक मानी जा रही है। जिसमें गेट्स सचिवालय में स्थित 'रियल टाइम गवर्नेंस सोसाइटी' (RTGS) सेंटर का दौरा करेंगे, जहां उन्हें दिखाया जाएगा कि कैसे आंध्र प्रदेश तकनीक के जरिए शासन चला रहा है। मुख्यमंत्री नायडू बिल गेट्स के सामने राज्य के भविष्य का विजन 'स्वर्ण आंध्र 2047' पेश करेंगे।
Chandrababu Naidu Bill Gates Meeting 2026: स्वास्थ्य और एआई (AI) पर बड़ा फोकस
बिल गेट्स की यह यात्रा बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि वे मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात करने वाले हैं। मुख्यमंत्री उन्हें सचिवालय के पहले ब्लॉक में औपचारिक रूप से रिसीव करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्य के विकास, तकनीक आधारित शासन, स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल नवाचार जैसे विषयों पर चर्चा होगी। बिल गेट्स के उंदावल्ली गांव जाएंगे जहां ड्रोन फार्मिंग पर विस्तृत चर्चा होगी। यहां कृषि क्षेत्र में ड्रोन और एआई तकनीक के इस्तेमाल को लाइव देखेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नायडू और बिल गेट्स के बीच बैठक का मुख्य एजेंडा स्वास्थ्य सेवाओं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में सहयोग बढ़ाना है। गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से चल रहे डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड कार्यक्रम 'संजीवनी' की प्रगति पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया जाएगा।
Swarna Andhra 2047 क्यों अहम मानी जा रही है?
विशेषज्ञों का मानना है कि बिल गेट्स की यह यात्रा आंध्र प्रदेश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेश और सहयोग के नए रास्ते खोल सकती है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की विकास-केंद्रित सोच और बिल गेट्स की वैश्विक विशेषज्ञता के मेल से राज्य को तकनीक, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिल सकता है।
बता दें कि चंद्रबाबू नायडू और बिल गेट्स की दोस्ती दशकों पुरानी है। नायडू ने ही 90 के दशक में गेट्स को हैदराबाद आने और माइक्रोसॉफ्ट का सेंटर खोलने के लिए राजी किया था। अब 2026 में, दोनों नेता एक बार फिर आंध्र प्रदेश को आधुनिक तकनीक का केंद्र बनाने के लिए हाथ मिला रहे हैं। अब सभी की नजरें मुख्यमंत्री और बिल गेट्स के बीच होने वाली बैठक पर टिकी हैं, जिसमें भविष्य की योजनाओं और साझेदारी की दिशा तय हो सकती है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications