अडानी ग्रुप से बिजली खरीद समझौते को BJD ने बताया 'गलत', रिपोर्टों का किया खंडन
Adani Group News: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी पर अमेरिका में बड़ा आरोप लगा है। अमेरिका की फेडरल कोर्ट ने रिश्वत और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। इस बीच, अडानी समूह के साथ ओडिशा में बिजली खरीद समझौतों की रिपोर्टों का बीजू जनता दल ने खंडन किया है। साथ ही, पार्टी ने आरोपों को 'निराधार और गलत' बताया है।
अडानी समूह के साथ नवीन पटनायक की सरकार के समय बिजली खरीद समझौतों से संबंधित मीडिया रिपोर्टों पर बीजद की तरफ से सफाई सामने आई है। बीजद ने कहा, '2021 में हुआ यह बिजली खरीद समझौता दो सरकारी एजेंसियों के बीच हुआ था। एक भारत सरकार का उद्यम एसईसीआई और दूसरी राज्य सरकार की पीएसयू ग्रिडको है।'

बीजद ने अपने पत्र में लिखा, यह डील केंद्र सरकार की योजना का हिस्सा थी, जिसे मैन्युफैक्चरिंग लिंक्ड सोलर स्कीम कहा जाता है। इस डील के तहत SECI से सबसे कम दरों पर 500MW सोलर एनर्जी ओडिशा को प्राप्त होना था। पूरी डील में अडानी ग्रुप या किसी अन्य प्राइवेट कंपनी से कोई बातचीत नहीं थी।
इतना ही नहीं, उन्होंने आगे बताया कि ओडिशा अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए 2011 से ही एसईसीएल और एनटीपीसी जैसे केंद्र सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों से रिन्यूएबल एनर्जी खरीद रही है। इसलिए ओडिशा के संबंध में ये आरोप निराधार और गलत हैं।
अडानी समूह की आई थी प्रतिक्रिया
अमेरिकी अधिकारियों ने गौतम अडानी और सात अन्य पर भारतीय सरकारी अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर (करीब 2,200 करोड़ रुपये) की रिश्वत देने का आरोप लगाया है। इन आरोपों के बावजूद, अडानी समूह ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है और कानूनी रास्ते अपनाने की योजना बना रहा है।












Click it and Unblock the Notifications