बिहार: 'पाकिस्तान जिंदाबाद' नाम से व्हाट्सएप ग्रुप चला रहा युवक गिरफ्तार
नई दिल्ली। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में पुलिस ने पाकिस्तान जिंदाबाद नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाने और चलाने के आरोप में 22 साल के युवक सद्दाम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को बेतिया थाना क्षेत्र के नाजनी चौक से सद्दाम को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने बताया है कि सद्दाम कुरैशी इस व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन था। जिस मोबाईल फोन से इस ग्रुप को चलाया जा रहा था उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया गया है। सद्दाम पर देश की एकता-अखंडता को तोड़ने की साजिश का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 153 ए, 153 बी, 298 के तहत मामला दर्ज हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, सद्दाम ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नाम से वॉट्सऐप ग्रुप बनाया था। वह इस ग्रुप में इस तरह की पोस्ट कर रहा था जो धार्मिक भावना भड़काने वाली और शहर की शांति के लिए ठीक नहीं थीं।पुलिस को उसकी सूचना मिली तो तकनीकी सेल की सहायता से ग्रुप एडमिन को ट्रेस किया गया। जिसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया और पोन को जब्त कर लिया गया। ग्रुप को डिलीट कर दिया गया है।
परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गया पत्रकार, व्हाट्सएप पर फैली मौत की अफवाह