'दूसरे की पत्‍नी को मैं क्‍यों दूं गुजारा भत्‍ता', पटना हाईकोर्ट करेगा फैसला

पटना। बिहार में एक महिला ने पति से गुजारा भत्‍ता मांगा तो पति ने पूछा- आखिर शादी कब हुई, जो वह गुजारा भत्‍ता दे दे। यह अजीब मामला आया है पटना हाईकोर्ट में। गुजारा भत्‍ता मांगने वाली का नाम रंजना बताया जा रहा है, जबकि उसके पति का नाम राजेश कुमार सिंह है। पति का दावा है कि रंजना नाम की जो महिला, गुजारा भत्‍ता मांग रही है, असल में वह उसकी पत्‍नी ही नहीं है। राजेश का दावा है कि महिला का असली नाम रंजना नहीं है, जबकि राजनंदिनी है।

bihar: women demand maintenance, husband says you are not my wife

परिवार न्‍यायालय ने दिया महिला के हक में फैसला

लखीसराय परिवार न्यायालय ने पिछले साल रंजना कुमारी की अर्जी पर 15 जून को राजेश को हर महीने 4 हजार रुपए गुजारा भत्‍ता देने का आदेश दिया था। अदालत ने पत्नी की ओर से पेश किए गए गवाहों को सही मानते हुए राजेश को यह आदेश दिया है। अब राजेश ने पटना हाईकोर्ट में इस फैसले को चुनौती दी है।

विपिन सिंह से हुई है महिला की शादी

पति राजेश कुमार सिंह का दावा है कि जो महिला गुजारा भत्‍ता मांग रही है, उससे उसकी शादी कभी हुई ही नहीं। महिला का असली नाम राजनंदनी कुमारी है। वह सुरेन्द्र सिंह की बड़ी लड़की है, जिसकी शादी विपिन सिंह से हुई है। वह अब रंजना शर्मा बन चुकी है। वह झारखंड राज्य के सिंहभूम जिले में 10 पर पति के साथ रहती है। राजेश का आरोप है कि रंजना ने दो आधार कार्ड बनवा रखे हैं। राजेश ने माना कि वह रंजना को जानता है, वह 2011 में उसके संपर्क में आई थी, तब वह संस्‍कार भारती मिशन में काम करती थी।

राजेश ने ऑपरेशन बेटी होने के दावे को भी बताया गलत

राजेश कुमार सिंह ने महिला के उस दावे को भी गलत बताया है, जिसमें उसने कहा कि राजेश से उसे एक बेटा भी पैदा हुई थी। बाद में वह मर गई थी। रंजना के मुताबिक, लड़की ऑपरेशन से पैदा हुई थी। उधर, राजेश का कहना है कि अगर ऑपरेशन हुआ था तो रंजना के पेट पर कोई निशान तो होगा। इसकी जांच होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+