Bihar News: गंगा जल संधि में बिहार के हितों को मिले प्राथमिकता, पेयजल और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की मांग: सम्राट चौधरी

बिहार के मुख्यमंत्री पीने के पानी, सिंचाई और औद्योगिक विकास के लिए गंगा जल संधि और सोन नदी समझौते को महत्वपूर्ण बताते हैं। राज्य रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नदी तटबंधों को मजबूत करने, गाद प्रबंधन को आगे बढ़ाने और वैज्ञानिक जल योजना को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखता है।

पटना, 30 अक्टूबर 2026: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में बिहार के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए। राज्य को पेयजल, कृषि सिंचाई और औद्योगिक जरूरतों के लिए पर्याप्त पानी के उपयोग का अधिकार मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिहार की नदियां, जल संसाधन और यहां की आबादी राज्य की कमजोरी नहीं, बल्कि समृद्धि की सबसे बड़ी ताकत बन सकती हैं।

Bihar prioritises water security under Ganga Treaty

मुख्यमंत्री शुक्रवार को पटना के चाणक्या होटल में जल संसाधन विभाग की ओर से आयोजित एक दिवसीय सेमिनार 'गंगा जल संधि: बिहार की जल सुरक्षा' को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कलश में गंगा जल डालकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के समग्र विकास, कृषि के विस्तार और औद्योगिक प्रगति के लिए पर्याप्त जल उपलब्धता बेहद जरूरी है। बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे का करीब 25 वर्षों से लंबित विवाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सहयोग से सुलझाया गया है। इस समझौते के तहत बिहार को सोन नदी का तीन-चौथाई (3/4) पानी मिलेगा। उन्होंने इसे राज्य के जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

गाद प्रबंधन के लिए NHAI से होगा समझौता

सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार सरकार ने गाद प्रबंधन (सिल्ट मैनेजमेंट) को लेकर राज्यस्तरीय नीति बनाई है। इसके तहत गंगा सहित अन्य नदियों से निकलने वाली गाद का वैज्ञानिक तरीके से निष्कासन और उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गंगा की गाद और मिट्टी को आम लोगों के उपयोग के साथ-साथ सड़क और अन्य निर्माण कार्यों में इस्तेमाल करने की दिशा में काम किया जाएगा। इसके लिए बिहार सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के बीच समझौता किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गाद प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भी एक ठोस नीति बनाने की जरूरत बताई।

गंगा के तटबंधों को मजबूत करने पर जोर

मुख्यमंत्री ने गंगा के तटबंधों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि नदियों के प्रवाह और उनके प्रबंधन को वैज्ञानिक तरीके से समझना जरूरी है। सेमिनार में शामिल जल विशेषज्ञों को गंगा का हवाई सर्वेक्षण कराया जाना चाहिए, ताकि वे नदी की वास्तविक स्थिति, जल प्रवाह और गाद जमाव का प्रत्यक्ष आकलन कर सकें और प्रभावी सुझाव दे सकें।

उन्होंने कहा कि बिहार की नदियों में अपार संभावनाएं हैं। जल और गाद का उचित प्रबंधन कर कृषि, उद्योग, आधारभूत संरचना और रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं।

एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य

सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य एक करोड़ लोगों के लिए रोजगार और नौकरी के अवसर उपलब्ध कराना है। इस लक्ष्य को हासिल करने में जल संसाधनों का बेहतर उपयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प बिहार की नदियों को राज्य की आर्थिक समृद्धि का आधार बनाना है। वैज्ञानिक जल प्रबंधन, विशेषज्ञों के सुझाव और केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

स्मारिका का विमोचन, विशेषज्ञों ने रखे विचार

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जल सुरक्षा पर तैयार स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर बाढ़ और जल प्रबंधन पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत हरित पौधा, अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंटकर किया।

सेमिनार को उपमुख्यमंत्री एवं जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और सांसद संजय कुमार झा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, विभिन्न क्षेत्रों से आए जल विशेषज्ञ, अभियंता, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+