Video: वादा याद दिलाने पर भड़के केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, सामाजिक कार्यकर्ता को दिया धक्का

Recommended Video

      Union Minister Ashwini Chaubey ने विरोध करने पर खोया आपा | वनइंडिया हिंदी

      बक्सर। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, मामला बक्सर जिले के सर्किट हाउस का है जहां केंद्रीय मंत्री ठहरे हुए थे। उसी दौरान वहां सदर अस्पताल में सुविधाओं की मांग को लेकर कुछ साामजिक कार्यकर्ता वहां पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। लेकिन इसपर मंत्री अश्विनी चौबे भड़क गए।

      अश्विनी कुमार चौबे सामाजिक

      अश्विनी कुमार चौबे सामाजिक

      हाथों में बैनर लेकर सामाजिक कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री के उस वादे को याद दिलाने सर्किट हाउस पहुंचे थे जो उन्होंने दो महीने पहले किया था। प्रदर्शन करने वालों का कहना है कि सदर अस्पताल में डिजिटल एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा को बहाल करने की बात की गई थी। लेकिन अश्विनी कुमार चौबे बाहर जमा हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं को देखकर भड़क गए और उनको वहां से भगाने लगे।

      प्रदर्शन करने वालों पर भड़के

      गेस्ट हाउस के बाहर प्रदर्शन करने वाले लोगों में से एक शख्स के साथ केंद्रीय मंत्री की तीखी बहस भी हुई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, युवक ने बताया, 'पिछले 10 महीनों से अल्ट्रासाउंड मशीन मंत्री के आश्वासन के बाद भी जिला अस्पताल में ऐसे ही पड़ी हुई है। हम उसी लेकर अपना विरोध दर्ज कराने यहां जमा हुए थे लेकिन केंद्रीय मंत्री नाराज हो गए और हमें धक्का देने लगे।

      सामाजिक कार्यकर्ता ने क्या कहा

      सामाजिक कार्यकर्ता के साथ बहस के बाद वहां मंत्री के समर्थक नारेबाजी करने लगे। वहीं, अश्विनी चौबे पर खुद अपमानित करने का आरोप लगाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि अब उनको (मंत्री) वादा याद दिलाया तो वह भड़क रहे हैं। इस सामाजिक कार्यकर्ता ने अश्विनी चौबे के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया। वहीं, सर्किट हाउस में हुए हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद भीड़ जमा हो गई थी। काफी मशक्कत के बाद वहां से प्रदर्शन करने वाले लोग गए। लेकिन केंद्रीय मंत्री का व्यवहार चर्चा का विषय बना हुआ है। अश्विनी चौबे पहले भी इस तरह के मामलों को लेकर विवादों में रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+