बिहार में कॉलगर्ल्स के साथ होटल में रंगरलियां मनाते गिरफ्तार हुए डिप्टी मेयर

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पटना के मध्य फ्रेजर रोड स्थित एक होटल पर मारे गए छापे में गया के डिप्टी मेयर के साथ छह लोगों को सैक्स रैकेट के सिसिले में गिरफ्तार किया गया है। सभी को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया। यह पहला मौका है, जब बिहार में किसी डिप्टी मेयर को सैक्स रैकेट के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।
पिछले महीने गया पुलिस ने पुरुषों के पार्लर की आड़ में चलाए जा रहे सैक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया था। यह पार्लर जिस परिसर में है, उसके मालिक मोहन श्रीवास्तव ही है। मोहन श्रीवास्तव ने हालांकि जहां सैक्स रैकेट संचालित हो रहा था, उस परिसर का मालिक होने से इनकार किया। बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि वह परिसर उनकी पत्नी के नाम पर है, लेकिन उन्होंने कहा कि उस संपत्ति से उनका कोई लेना-देना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications