Bihar News: विश्व पर्यटन दिवस पर पटना में बिहार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार का आयोजन

विश्व पर्यटन दिवस पर, बिहार पर्यटन विकास निगम ने राज्य के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया, जिसमें टिकाऊ प्रथाओं और सांस्कृतिक विरासत पर जोर दिया गया। प्रमुख वक्ताओं ने बिहार के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा की।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से भव्य परिचर्चा और सेमिनार का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बिहार के पर्यटन क्षेत्र को नई पहचान दिलाना और इसे वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करना रहा।

Bihar Hosts Seminar for Tourism Development

इस अवसर पर बिहार पर्यटन निगम के निदेशक नंदकिशोर ने दारोगा प्रसाद राय पथ स्तिथ, सिख हेरिटेज भवन में सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने हुए बताया कि सरकार बिहार के ऐतिहासिक स्थलों को संरक्षित करने के साथ-साथ आधुनिक पर्यटन अवसंरचना विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही पर्यटन के थीम "पर्यटन और सतत् परिवर्तन" पर स्टेक फोल्डर के बारे में चर्चा की। इस परिचर्चा में होटल प्रबंधक, उद्योग जगत से टूर ऑपरेटर, पर्यटन संघ के साथ पर्यटन जागरूकता बढ़ाने और छोटे-छोटे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज और संस्कृति में पर्यटन जागरूकता लाने पर विचार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की स्वयं संचालित परिसम्पत्ति प्री-पेड, टैक्सी काउण्टर, पटना एयरर्पोट, एम भी कौटिल्या विहार जलयान, आकाशीय रज्जू पथ रोपवे राजगीर, आकाशीय रज्जू पथ रोपवे, मंदार बांका, प्रकाश कुंज के साथ होटल में आने वाले पर्यटको को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर (27 सितंबर) एक दिन के लिए निर्धारित टैरिफ पर दस प्रतिशत की छुट निगम की ओर से दिया गया है। इसके साथ पटना एयरपोर्ट से आनेवाले देशी-विदेशी पर्यटकों को बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉ लि, पटना के तरफ से एक गुलाब का फुल भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में पर्यटन विकास निगम के वरिष्ठ अधिकारियों, पर्यटन विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, ऐतिहासिक स्थलों, धार्मिक पर्यटन केंद्रों और लोक कला की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिहार की पहचान सिर्फ ऐतिहासिक गौरव से नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विविधता से भी जुड़ी है। नालंदा, राजगीर, वैशाली, बोधगया, पटना साहिब तथा चंपारण के साथसाथ अन्य पर्यटक केंद्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए आधुनिक पर्यटन सुविधाओं और प्रचार-प्रसार पर बल देने की आवश्यकता है।

मौके पर रामलाल खेतान (अध्यक्ष बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन), नरेंद्र कुमार (सीनियर मेंबर ऑफ नेशनल कमिटी एंड पास्ट चेयरमैन यूनिट/ऑर्गनाइजेशन-कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री सीआईआई), सिद्धार्थ जैन (महाप्रबंधक होटल ताज पटना), आतिश कुमार (महाप्रबंधक होटल रिजॉर्ट), प्रकाश चंद्र, (सचिव टूरिज्म एसोसिएशन ऑफ बिहार), शुभम कुमार, (संस्थापक बिंग हेल्पर फाउंडेशन एंड ब्रांड एम्बेसडर नमामि गंगे बुडको,पटना,बिहार) व अन्य उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+