Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar News : राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर ‘अविन्या बिहार 2.0’: बिहार को स्टार्टअप हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम

पटना में चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान में आईआईटी पटना और सरकारी अधिकारियों के साथ अविन्या बिहार 2.0 कार्यक्रम ने बिहार के बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्टार्टअप बिहार, TiE पटना और SU&I पत्रिका के बीच बीज निधि, समझौता ज्ञापनों में वृद्धि की घोषणा की गई, और शीर्ष इनक्यूबेशन केंद्रों को मान्यता दी गई, जो राज्य में नवाचार और निवेश के लिए एक सहयोगी मार्ग को रेखांकित करता है।

उद्योग विभाग के अधीन स्टार्टअप बिहार द्वारा राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2026के अवसर पर आज 16.01.2026 को चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान, पटना (CIMP), मीठापुरइंस्टीट्यूशनल एरिया, पटना में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना (IIT पटना)के सहयोग से ‘अविन्या बिहार 2.0’ का आयोजन किया गया।

Bihar launches Avinya Bihar 2.0 at CIMP Patna

मंच पर विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर माननीय उद्योगमंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के साथ-साथ डॉ. विद्या नंद सिंह, निदेशक(हथकरघा एवं रेशम), उद्योग विभाग, बिहार सरकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम मेंश्रीमती अनुभा प्रसाद, महाप्रबंधक, SIDBI तथा प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार,प्रभारी प्रोफेसर एवं सचिव, इन्क्यूबेशन सेंटर, IIT पटना की भी उपस्थिति रही।इसके अतिरिक्त प्रो. (डॉ.) राणा सिंह, निदेशक, CIMP, श्री कुमोद कुमार,CAO-CIMP, CEO-CIMP-BIIF एवं अध्यक्ष, TiE-पटना तथा श्री सुशील शर्मा,संस्थापक, मारवाड़ी कैटलिस्ट भी मंचासिन रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री महोदय तथा मंचासिन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलनके साथ हुआ। स्वागत संबोधन श्री कुमोद कुमार, सीईओ, CIMP-BIIF एवं अध्यक्ष,TiE-पटना द्वारा दिया गया।इस आयोजन के माध्यम से भारत की स्टार्टअप क्रांति में बिहार की बढ़ती भूमिकाको रेखांकित किया गया तथा राज्य में सशक्त उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र केनिर्माण के लिए सरकार की दूरदर्शी सोच को उजागर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योग विभाग के मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल रहे।सभा को संबोधित करते हुए मंत्री महोदय ने कहा कि बिहार नवाचार और उद्यमिता केएक नए युग में प्रवेश कर रहा है।बिहार सरकार अवसंरचना, मेंटरशिप और वित्तीयसहायता सहित हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि हमारे उद्यमी अपनेविचारों को प्रभावशाली उपक्रमों में परिवर्तित कर सकें। हम सब मिलकर बिहार कोभारत की स्टार्टअप क्रांति की अग्रणी शक्ति बनाएंगे।" उन्होंने यह भी जानकारीदी कि सीड फंडिंग की राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये किए जाने केप्रयास जारी हैं।

अविन्या बिहार 2.0 के प्रमुख आकर्षणों में Startupandi.com वेबसाइट काशुभारंभ, स्टार्टअप बिहार एवं TiE पटना के बीच तथा स्टार्टअप बिहार एवं SU&Iमैगजीन के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान शीर्ष पाँच इन्क्यूबेशन सेंटर्स एवं स्टार्टअप सेल्स कोसम्मानित किया गया। इसमें राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली ने प्रथमस्थान प्राप्त किया, जबकि बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर द्वितीय,राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, औरंगाबाद तृतीय, RPCAU, पूसा, समस्तीपुर चतुर्थतथा गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, गया एवं राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, अरवल नेसंयुक्त रूप से पंचम स्थान प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ इन्क्यूबेशन सेंटररैंकिंग में IIT पटना को प्रथम, CIMP पटना को द्वितीय, BAU सबौर, भागलपुर कोतृतीय, RPCAU पूसा, समस्तीपुर को चतुर्थ तथा CNLU पटना को पंचम स्थान प्राप्तहुआ।

कार्यक्रम में Awshar AI, Finace India, Jilo Health, Green Stark, Pravisht,RCX Light एवं Biharo सहित कई नवाचारी स्टार्टअप उत्पादों का भी लोकार्पण कियागया, जो बिहार के स्टार्टअप इकोसिस्टम से उभर रही विविध उद्यमशील प्रतिभा कोदर्शाता है। साथ ही, अतिथियों द्वारा स्टार्टअप स्टॉल्स का भ्रमण कार्यक्रम कोऔर अधिक जीवंत बना गया।

यह आयोजन बिहार की उद्यमशील प्रतिभा एवं नवाचार का उत्सव मनाने के साथ-साथस्टार्टअप्स, निवेशकों और नीति-निर्माताओं के बीच सशक्त सहयोग को प्रोत्साहितकरने का एक प्रभावी मंच सिद्ध हुआ।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+