बिहार में खुलेगा तलवारबाजी का ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर- डॉ.मनसुख मंडाविया
बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और एक राज्य मंत्री को राज्य के नेतृत्व वाले घटनाक्रमों के बारे में जानकारी दी, जिसमें एक ओलंपिक प्रशिक्षण केंद्र की योजनाएं शामिल थीं। चर्चा में समग्र एथलीट विकास, स्कूली खेल संस्कृति और ओलंपिक सुविधाओं का विस्तार करने के लिए एक आगामी राष्ट्रीय-गति शिविर के लिए केंद्र के समर्थन पर प्रकाश डाला गया।
बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज ,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारीरवीन्द्रण शंकरण,उप निदेशकहिमांशु सिंह तथा राज्य के दो खेल सलाहकारों के साथ, खेल एवं युवा मामले के केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा एन. खडसे से दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की ।

श्रेयसी सिंह ने खेल के क्षेत्र में सुदृढ़ता के साथ वैश्विक स्तर पर बिहार की उभरती छवि और उपलब्धियों के लिए बिहार सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों और सहयोगों के बारे में उन्हें अवगत कराया।
डॉ. मनसुख मंडाविया ने प्रयासों और उपलब्धियों की सराहना करते हुए बिहार में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र द्वारा हर संभव प्रयास और सहयोग करने का आश्वासन दिया। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहार में भी ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर खोलने का आग्रह और प्रस्ताव डॉ.मंडाविया के समक्ष रखा जिसपर तलवारबाजी के लिए बिहार में ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर खोलने के संबंध में केंद्रीय खेल मंत्री ने अपनी मौखिक सहमति दे दी।
जनवरी महीने में होने वाली खेल मंथन शिविर में हिस्सा लेने के लिए मनसुख मंडाविया ने बिहार की खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ,खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ.बी. राजेंदर और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारीरवीन्द्रण शंकरण को आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किया। इस खेल मंथन शिविर में मिशन ओलंपिक के तहत देश में ज्यादा से ज्यादा ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर खोलने और ओलंपिक में पदक जीतने संबंधी महत्त्वपूर्ण विषयों पर देश भर के खेल विशेषज्ञों, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के साथ विचार मंथन होगा।
श्रेयसी सिंह ने मई महीने में चीन में होने वाले स्पोर्ट्स एक्सपो में शामिल होने के लिए एक प्रस्ताव केंद्रीय खेल मंत्री के सामने रखा जिसे मनसुख मंडाविया ने तत्काल सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि केन्द्र और बिहार के अधिकारियों की एक टीम इस स्पोर्ट्स एक्सपो में जरूर शामिल होगी।
रक्षा खडसे ने विशेषकर स्कूल के बच्चों के बीच खेल संस्कृति के विकास और उनके बीच प्रतिभा चयन को लेकर चर्चा की साथ ही साथ खेल के अनुरूप उनकी सेहत ,स्वास्थ्य और वैज्ञानिक तरीके से उनके प्रशिक्षण संबंधी विषयों पर भी विस्तार से अपनी राय रखी। श्रेयसी सिंह ने डॉ.मंडाविया और रक्षा खडसे को मधुबनी पेंटिंग्स से सुसज्जित साड़ी,अंग वस्त्र और बोधि वृक्ष का प्रतीक चिन्ह उन्हें देकर उनका अभिनंदन किया।
-
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका












Click it and Unblock the Notifications