Bihar News: मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत राज्यभर में बनेंगे 649 नए पुल

बिहार सरकार ने सभी जिलों में 649 नए पुलों के निर्माण को मंजूरी दी है, जिसकी लागत ₹ 297712.077 लाख है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण कनेक्टिविटी में सुधार करना और आर्थिक विकास का समर्थन करना है।

मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के अंतर्गत बिहार के सभी जिलों में कुल 649 नए पुलों के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। राज्य सरकार के इस कदम से ग्रामीण इलाकों में संपर्कता और आवागमन बेहतर होगा।

Bihar Approves 649 New Rural Bridges

सभी स्वीकृत पुलों के निर्माण पर अनुमानित रूप से ₹ 297712.077 लाख की लागत आएगी। योजना के तहत राज्य के सभी जिलों को शामिल किया गया है, जिसमें पूर्वी चंपारण को सबसे अधिक पुल निर्माण की स्वीकृति मिली है।

पूर्वी चंपारण में 54 पुलों का निर्माण किया जाएगा, जिनकी कुल लंबाई 1984.21 मीटर होगी। इन पर लगभग ₹ 20574.26 लाख खर्च होंगे। यह जिला राज्य में पुल निर्माण के लिहाज से सबसे अग्रणी स्थान पर है। राजधानी पटना की बात करें तो यहां 14 पुलों का निर्माण प्रस्तावित है। इनकी कुल लंबाई 579.13 मीटर होगी, जिन पर अनुमानित ₹ 7203.72 लाख की लागत आएगी।

इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बीच संपर्क और सुगमता, किसानों को बाजार से जोड़ना, स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना और ग्रामीण क्षेत्रों को उद्योगोन्मुखी बनाना है। इसके माध्यम से राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को मजबूती मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+