बिहार चुनाव: जीत नीतीश की लेकिन दिवाली लड्डू वालों की
पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार चुनाव के नतीजे आने में बस थोड़ा वक्त बाकी है। जीत का सेहरा एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार के सिर बंधने वाला है ऐसा रूझान बता रहे हैं।
तो वहीं मिठाइयों के दुकानों में नेताओं की भीड़ देखी जा रही है, जेडीयू वाले पहले ही अपनी जीत के प्रति आश्वस्त थे इसलिए इन लोगों ने पहले से ही कई किलो लड्डओं के आर्डर दे रखे थे। मिठाईवालों का कहना है कि आज मोतीचूर के लड्डू का ज्यादा डिमांड है। सत्तारूढ़ जेडीयू के नेता छोटू सिंह ने इस बार नायाब फार्मूला अपनाते हुए 135 किलो घी के लड्डू का ऑर्डर दिया है।
जेडीयू के लिए बनाए जा रहे घी के लड्डूओं की कीमत 300 रूपए प्रति किलो है।आपको बताते चले कि लगभग डेढ़ क्विंटल लड्डू को बनाने में दुकान के 6 कारीगर पिछले 12 घंटे से लगे हैं। लड्डू का ऑर्डर दने वाले कार्यकर्ता भले ही अलग-अलग दलों के हैं, लेकिन आश्वस्त होकर बता रहे हैं कि जीत तय है इसीलिए दीवाली के पहले ही लड्डू दुकानदारों की दीवाली मन रही है।













Click it and Unblock the Notifications