Bihar News: गंडक नदी में फ्लैश फ्लड के खतरे को लेकर बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव ने छह जिलों की तैयारियों की समीक्षा की

बिहार के शीर्ष प्रशासक एसओपी की समीक्षा कर रहे हैं और तिब्बती ग्लेशियर झील के फटने के बाद गंडक नदी में संभावित फ्लैश फ्लड से निपटने के लिए जिलाधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। योजना में तटबंधों की निगरानी, ​​राहत सामग्री की तैयारी और एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों की सतर्क तैनाती शामिल है।

तिब्बत क्षेत्र में 26 अगस्त को ग्लेशियर झील विस्फोट (GLOF) की घटना के बाद गंडक नदी के आसपास के जिलों में संभावित फ्लैश फ्लड की स्थिति से निपटने के लिए बिहार सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को आपदा प्रबंधन विभाग में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर स्थिति और तैयारियों की समीक्षा की।

Bihar Prepares for Gandak Flash Flood

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पूर्वाह्न 11 बजे हुई बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद शाम 7:30 बजे मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण और वैशाली के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ संभावित फ्लैश फ्लड से निपटने की तैयारियों की दोबारा समीक्षा की। बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह और आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव अविनाश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को Standard Operating Procedure (SOP) के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने संभावित फ्लैश फ्लड की स्थिति में त्वरित और प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, जरूरत के अनुसार राहत सामग्री एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और संबंधित विभागों के साथ प्रभावी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों और जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को रातभर स्थिति पर लगातार नजर रखते हुए अलर्ट मोड में रहने को कहा।

तटबंधों की लगातार निगरानी, NDRF-SDRF अलर्ट

गंडक नदी के संभावित बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटबंधों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्य सचिव ने चौकीदारों और होमगार्ड जवानों के माध्यम से तटबंधों की लगातार पेट्रोलिंग कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही NDRF और SDRF की टीमों को भी अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।

पश्चिम चंपारण में 5 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

बैठक के दौरान पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी ने संभावित फ्लैश फ्लड को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तटबंध के आसपास के इलाकों में माइकिंग कराकर 5,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जिले में अब तक संचालित सात कम्युनिटी किचन के माध्यम से 1,150 से अधिक लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया है। अन्य जिलों के जिला पदाधिकारियों ने भी अपनी तैयारियों की विस्तृत जानकारी मुख्य सचिव को दी। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन जलस्तर बढ़ने की स्थिति में लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था तैयार कर ली गई है।

राहत केंद्र और कम्युनिटी किचन चिन्हित

जिला प्रशासन ने संभावित आपात स्थिति को देखते हुए राहत केंद्रों और कम्युनिटी किचन के लिए स्थान चिन्हित कर लिए हैं। इन स्थानों के साथ चिकित्सीय दलों को भी टैग किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। जिलाधिकारियों ने बताया कि चौकीदारों और होमगार्ड जवानों के माध्यम से तटबंधों की लगातार निगरानी की जा रही है।

मुख्य सचिव ने लोगों से की अफवाहों से बचने की अपील

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने आम लोगों से पैनिक नहीं करने और अफवाहों एवं फेक न्यूज से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे केवल आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर ही भरोसा करें और किसी भी तरह की अपुष्ट सूचना को आगे प्रसारित करने से बचें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+