अगले तीन चरणों का जायजा लेने पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त
पटना (मुकुन्द सिंह)। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त डा. नसीम जैदी ने प्रथम दो चरण के शांतिपूर्ण मतदान के बाद अगले तीन चरणों के मतदान के लिए आयोग द्वारा की गयी तैयारी पर संतोष व्यक्त किया। दो दिवसीय बिहार दौरे पर आये मुख्य चुनाव आयुक्त ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजनीतिक दलों ने जिन मामलों को लेकर आयोग का ध्यान आकृष्ट किया है उनमें पर्व के मौके पर अमन-चैन बहाल रखने, पर्व के राजनीतिक उद्देश्यों के लिए दुरूपयोग और पेड न्यूज आदि का मामला शामिल है।

उन्होंने कहा कि चुनाव में महिलाओं का बढ़ता वोट प्रतिशत सकारात्मक संदेश दे रहा है। पहले दो चरणों में शांतिपूर्ण मतदान हुआ और शेष तीन चरणों के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराया जाए। इसके लिये सभी निवार्ची अध्किारियों को उचित दिषा-निर्देश दे दिया गया है। वर्तमान में जिस तरह की तैयारी की गयी है। वह कापफी संतोषजनक है।
उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा विधि-व्यवस्था तथा सुरक्षा योजना के तहत त्योहारों को देखते हुए सामाजिक और धर्मिक समरसता एवं षांति व्यवस्था हर-हाल में बनाये रखने का निर्देश दिया गया। आयोग द्वारा निरोधत्मक कार्रवाई, गैरजमानती वारंट के निष्पादन, अवैध शराब तथा अवैध हथियारों की बरामदगी की कार्रवाई को अधिक तेज करने का भी निर्देश दिया गया। मतदाताओं में विश्वास पैदा करने वाले उपायों तथा केंद्रीय अद्धसैनिक बलों के द्वारा पूरे क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता को बिना किसी भेदभाव के लागू करने का भी निर्देश दिया गया।
मतदाताओं के लिए आवश्यक न्यूनतम सुविधओं की व्यवस्था एवं निर्वाचकों की सुविधा के लिये हेल्पलाइन सुविध सुदृढ़ करने तथा फोटोयुक्त मतदाता पर्ची का मतदान की तिथि के कम से कम पांच दिन पूर्व षत-प्रतिषत वितरण करने का निर्देश दिया गया है।डा. जैदी ने कहा कि प्रथम दो चरणों चुनाव में नक्सल प्रभावित इलाके में भी शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ और इस दौरान मतदान के प्रतिशत में भी बढ़ोत्तरी हुई। मतदान के दौरान 716 शिकायतें आयी, जिनका निष्पादन तुरंत कर दिया गया।
कुछ जगहों पर ईवीएम मशीन के खराब होने की सूचना मिली और वहां मशीन को बिना विलम्ब के बदल दिया गया। जबकि प्रथम चरण में 209 आदर्श मतदान केंद्र एवं द्वितीय चरण में 213 आदर्श मतदान केंद्र बनाये गये। कई मतदान केंद्रों का प्रभार महिलाओं के जिम्मे दिया गया। यह नवीनतम प्रयोग है, जो सफल साबित हुआ। गया जिले में सात केंद्र बनाये गये थे। जहां महिलाओं की नियुक्ति की गयी थी।
चौथे एवं पांचवे चरण को लेकर डा. जैदी ने कहा कि निर्वाचन व्यय को नियंत्रित करने के लिए आयोग ने फ्लाइंग स्कावयड का प्रभावी उपयोग केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की सहायता से निर्वाचन के दिन तक करने का निर्देश दिया गया है। इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने प्रशंसा भी की। जबकि पेड न्यूज पर सख्त रूख अख्तियार करने की भी राजनीतिक दलों ने प्रशंसा की है।
वहीं मुजफ्फरपुर में चौथे और पांचवें चरण के चुनाव की समीक्षा बैठक में भी मुख्य चुनाव आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये। बैठक में निर्वाचन आयुक्त अचल कुमार ज्योति, ओमप्रकाश रावत, उप निर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा, निदेशक एन.सी. स्वेन, धीरेंद्र ओझा, मुख्य निर्वाचक पदाधिकारी अजय नायक, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अरविंद कुमार चौधरी, आर.आर. लक्ष्मणन, जिला निर्वाचन पदाध्किारी धर्मेंद्र सिंह, एसएसपी रंजीत कुमार मिश्रा, डीपीआरओ नागेंद्र गुप्ता समेत कई नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications