क्या जुदा होंगी BJP-JDU की राहें, राजद और जदयू की अहम बैठक कल, CM नीतीश पर टिकी नजरें

बिहार में सियासत का ऊंट किस करवट बैठेगा इसका फैसला कल हो सकता है। नीतीश कुमार भाजपा के साथ रहने या जदयू और बीजेपी के कथित टकराव पर कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। bihar politics jdu nitish kumar bjp congress rjd

नई दिल्ली / पटना, 08 अगस्त : बिहार की राजनीति में बड़े उलटफेर के कयास लगाए जा रहे हैं। भाजपा और जदयू के कथित टकराव और मनमुटाव की खबरों के बीच सूचना है कि CM नीतीश की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) कल, मंगलवार सुबह 11 बजे बैठक करेगा। इससे इतर कल सुबह 11 बजे लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की बैठक भी होगी।

Recommended Video

    Bihar में BJP-JDU का टूटेगा गठबंधन ? Nitish Kumar का यूं हुआ मोहभंग | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    bihar politics jdu nitish

    अटकलें लगाई जा रही हैं कि JDU नेताओं की बैठक के बाद नीतीश कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। बता दें कि JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने नीतीश के खिलाफ साजिश जैसा बयान दिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के जदयू से इस्तीफे पर कहा था कि चिराग पासवान की तरह आरसीपी का भी इस्तेमाल किया गया।

    सियासी घटनाक्रम पर राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा, हमें अभी बिहार में राष्ट्रपति शासन की कोई संभावना नहीं दिख रही है। सबसे पहले, यह तय किया जाना चाहिए कि क्या होगा ? उन्होंने कहा कि हम बिहार की जनता के निर्देश के अनुसार निर्णय लेंगे।

    कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा, हमारी पार्टी का फैसला पार्टी आलाकमान लेगा। विधायक आ चुके हैं और कम से कम 10 अगस्त तक पटना में रहेंगे। बिहार कांग्रेस प्रमुख ने कहा, हम पहले से ही राजद के साथ गठबंधन में हैं। हालांकि, उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से संपर्क में न होने की बात कही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+