विवादित बयान मामला: बिहार पुलिस का फोन नहीं उठा रहे सिद्धू, घर के बाहर 4 दिन से कुर्सी डालकर बैठे SI
नई दिल्ली: क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एक विवादित बयान के मामले में बिहार पुलिस उनकी तलाश कर रही है, लेकिन वो उनसे बचते हुए नजर आ रहे हैं। जिस वजह से अब बिहार पुलिस के दो SI उनके घर के सामने कुर्सी डाले बैठे हैं। चार दिन बीत जाने के बाद भी सिद्धू से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई है। साथ ही उनके स्टाफ की ओर से भी कोई उचित जवाब नहीं मिल रहा है।
बिहार से अमृतसर पहुंचे सब इंस्पेक्टर जनार्दन शर्मा ने बताया कि एक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। जिसके बेल बॉन्ड पेपर पर उनको साइन करना है। कोई आम आदमी होता तो थाने आकर साइन करता। 18 तारीख से वे उनके घर के बाहर इंतजार कर रहे, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। उनके पीए फोन तक उठाने को तैयार नहीं है। जिस वजह से बिहार पुलिस के दो सब इंस्पेक्टर उनके घर के बाहर रोजाना 4-5 घंटे बैठकर इंतजार करते हैं।
We've been sitting outside MLA Navjot Singh Sidhu's residence since June 18 to get his signature on a bail bond paper in a case that was registered against him for his remarks at a poll rally in Katihar in 2019. He is not ready to meet us: Bihar Police SI Janardan Ram in Amritsar pic.twitter.com/BMxVU1HAvq
— ANI (@ANI) June 22, 2020
क्या कांग्रेस छोड़ रहे नवजोत सिंह सिद्धू? CM अमरिंदर सिंह ने दिया जवाब
क्या
है
पूरा
मामला?
दरअसल
2019
के
लोकसभा
चुनाव
में
कांग्रेस
ने
नवजोत
सिंह
सिद्धू
को
अपना
स्टार
प्रचारक
बनाया
था।
इसके
बाद
बिहार
के
कटिहार
में
कांग्रेस
प्रत्याशी
के
समर्थन
में
उन्होंने
एक
जनसभा
की।
इस
दौरान
उन्होंने
समुदाय
विशेष
को
लेकर
आपत्तिजनक
टिप्पणी
की
थी।
जिसके
बाद
बीजेपी
की
शिकायत
पर
चुनाव
आयोग
ने
उनके
खिलाफ
मुकदमा
दर्ज
करवा
दिया।
उसी
मामले
में
पुलिस
को
उनकी
तलाश
है।