बिहार में Full Field Day Drive: 47,958 वाहनों की जांच, 750 से ज्यादा गिरफ्तारियां; शराब-ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

बिहार में एक राज्यव्यापी फुल फील्ड डे ड्राइव, गृह विभाग द्वारा समन्वित, में अवैध शराब और नशीले पदार्थों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस, रेल पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शामिल थे। इस अभियान में जिलों में व्यापक वाहन जांच, गिरफ्तारियां और जब्ती शामिल थी, जिसमें कानून और व्यवस्था और तस्करी के खिलाफ लक्षित प्रवर्तन पर जोर दिया गया था।

पटना: बिहार में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए 27 सितंबर 2026 को व्यापक क्षेत्रव्यापी अभियान चलाया गया। प्रधान सचिव, गृह विभाग के निर्देश के आलोक में बिहार पुलिस, रेल पुलिस तथा मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने संयुक्त रूप से यह विशेष Full Field Day Drive चलाया।

Bihar Police Drive to Curb Illegal Alcohol

जिलों में पुलिस अधीक्षक और एसडीपीओ के नेतृत्व में रात 9 बजे से 10 बजे तक एक घंटे के दौरान विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में व्यापक गश्त, वाहन जांच, गिरफ्तारी, वारंट निष्पादन और अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

जिला पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुल 47,718 वाहनों की जांच की गई। इनमें से 3,660 वाहनों से 56,00,054 रुपये की शमन राशि वसूली गई, जबकि 110 वाहन जब्त किए गए। अभियान के दौरान 736 अभियुक्तों और 116 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा शराब के नशे में पाए गए 29 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। रेल पुलिस द्वारा की गई 240 वाहनों की जांच को जोड़ने पर पूरे अभियान में 47,958 वाहनों की जांच हुई।

भारी मात्रा में शराब और मादक पदार्थ बरामद

अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब और मादक पदार्थ बरामद किए। जिला पुलिस की कार्रवाई में:

* 1,169.63 लीटर देशी शराब* 3,482.482 लीटर विदेशी शराब* 216 ग्राम स्मैक* 3.17 ग्राम हेरोइन* 3.37 किलोग्राम गांजाबरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने 4 हथियार, 1 कारतूस, 54 मोबाइल फोन और 9,31,500 रुपये नकद भी बरामद किए।

रेल पुलिस की भी कार्रवाई

रेल पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान 240 वाहनों की जांच की। इस कार्रवाई में 9 अभियुक्तों और 1 वारंटी को गिरफ्तार किया गया। रेल पुलिस ने 55.3 लीटर देशी शराब, 205.13 लीटर विदेशी शराब, 6 मोबाइल फोन और 2 चाकू बरामद किए।

पटना में 131 दुकानों की जांच

पटना में मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने भी विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 131 दुकानों की जांच की गई। गांधी मैदान क्षेत्र में 74 लीटर आईएमएफएल, 1 ऑटो, 1 बुलेट, 1 स्कूटी, 50 एटीएम पासबुक एवं चेकबुक और 2 मोबाइल बरामद किए गए।

कोतवाली क्षेत्र से 280 ग्राम गांजा और 2 मोबाइल, जबकि शास्त्रीनगर क्षेत्र से 37 पीस सिगरेट, गांजा और 7 पीस गोगो बरामद किया गया। इन कार्रवाइयों में कुल 4 गिरफ्तारियां हुईं। जब्त किए गए 50 एटीएम की आर्थिक आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जांच के लिए साइबर इकाई को निर्देश दिया गया है।

कानून-व्यवस्था और तस्करी पर रहेगी नजर

अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और वांछित तथा वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया गया। गृह विभाग की ओर से अभियान की निगरानी की गई। जिला पुलिस, रेल पुलिस तथा मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के समन्वित प्रयासों से कार्रवाई को अंजाम दिया गया। प्रधान सचिव, गृह विभाग ने संबंधित इकाइयों को इस तरह के अभियान प्रभावी ढंग से जारी रखने और अवैध गतिविधियों के खिलाफ नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+