Bihar Police Admit Card: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें

पटना। बिहार केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड csbc.bih.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। ये परीक्षा पुलिस कांस्टेबल के 11,880 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 अक्टूबर, 2019 से शुरू किया गया था और इसकी आखिरी तारीख 4 नवंबर, 2019 थी।

bihar police constable admit card 2019, Bihar, government jobs, Admit Card, Bihar Police, csbc, how to download admit card, बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2019, बिहार, एडमिट कार्ड, बिहार पुलिस, एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, सरकारी नौकरी

ये परीक्षा 12 जनवरी और 20 जनवरी, 2020 को आयोजित की जाएगी। दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा का समय सुबह 10.00 से 12.00 बजे और दोपहर 2.00 से 4.00 बजे तक रहेगा। जो उम्मीदवार ऑनलाइन एडमिट कार्ड प्रिंट नहीं करवा सकते, वह इसे 6-7 जनवरी, 2020 के बीच बोर्ड से ले सकते हैं। परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी 9 जनवरी, 2020 को जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के सभी अपडेट पाने के लिए CSBC की आधिकारिक वेबसाइट नियमित तौर पर चेक करें।

उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर या फिर नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना एडमिट कार्ड सीधे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन आईडी या फोन नंबर और जन्म की तारीख एंटर करनी होगी। जरूरी बात ये है कि किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।

इस लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

ये हैं जरूरी तारीख-

बिहार कांस्टेबल परीक्षा- 12.01.2020 और 20.01.2020

एडमिट कार्ड (ऑफलाइन)- 06.01.2020 से 07.01.2020

परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी जारी की जाएगी- 09.01.2020

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+