पटना: मरीजों को लाइन में लगने की ज़रूरत नहीं, घर बैठे PMCH में कराएं रजिस्ट्रेशन

पटना। हमारे-आपके यहां जब कोई बहुत दुर्भाग्यवश बीमार हेाता है तो लगता है कि डॉक्टर के यहां नंबर लगाने का इंतज़ार ना करना पड़े, बिना इंतज़ार इलाज उपलब्ध हो जाए। ऐसी ही उम्मीद अब पटना के पीएमसीच अस्पताल में सच होने जा रही है।

pmch online registration

यहां लंबी लाइन से परेशान मरीज और उनके परिजन अब घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। स्वास्थ्य महकमा फिलहाल पीएमसीएच में यह सुविधा उपलब्ध कराने जा रहा है व एक सप्ताह के भीतर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरु हो जाएगी।

यह सुविधा एनएमसीएच, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में भी शुरू करायी जाएगी जिससे मरीजों को बिना असुविधा इलाज मुहैया हो सके व उन्हें लाइन में लगकर तबीयत को और बिगड़ने का मौका ना देना पड़े।

सफलता के बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था का विस्तार देने का भी प्लान बनाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह व्यवस्था फिलहाल पीएमसीएच के ओपीडी में मरीज को दिखाने के लिए की जा रही है। स‍ुविधा का लाभ उठाने के लिए डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू.पीएमसीएच.इन वेबसाइट पर जाना होगा. इस साइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+