क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Bihar CM Swearing: नीतीश कुमार सातवीं बार बने मुख्यमंत्री, 14 मंत्रियों ने ली शपथ

Bihar: Home Minister and BJP leader Amit Shah arrives at party office in Patna. He is in the city to attend the swearing-in ceremony of CM designate Nitish Kumar.

Google Oneindia News

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल करने के बाद प्रदेश में एक बार फिर एनडीए सरकार बन गई है। जेडीयू चीफ नीतीश कुमार ने आज सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने उनको पद और गोपनीयता की सशपथ दिलाई। नीतीश कुमार सबसे पहले साल 2000 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। जिसके बाद वो लगातार इस पद पर हैं। रविवार को हुई एनडीए विधायक दल की बैठक में बीजेपी ने सीएम पद के लिए नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगाई थी, जिसके बाद सातवीं बार उनके सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया था। जानिए, नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह के पल-पल का लाइव अपडेट।

Recommended Video

    Nitish Kumar Oath Ceremony: 7वीं बार बने Chief Minister, Fagu Chauhan ने दिलाई शपथ | वनइंडिया हिंदी
    ो्ािीुूप

    Newest First Oldest First
    7:57 PM, 16 Nov

    कल नवगठित बिहार कैबिनेट की बैठक होगी। 23 नवंबर को राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा।
    6:43 PM, 16 Nov

    ये भारतीय जनता पार्टी का फैसला है। हमारा गठबंधन है, हम लोग मिलकर काम करते हैं, मिलकर काम करेंगे बिहार CM नीतीश कुमार, नई सरकार में सुशील मोदी के उपमुख्यमंत्री ना बनने के सवाल पर
    6:42 PM, 16 Nov

    बिहार चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने शपथ ग्रहण के बाद कहा, हम बहुत खुश हैं। बिहार में एक बहुत बड़ी जीत एनडीए को मिली है। आज एक मजबूत सरकार ने जन्म लिया है, अगले 5 साल ये सरकार चलेगी और बिहार को आगे लेकर जाएगी।
    6:42 PM, 16 Nov

    प्रशांत किशोर ने ट्विट किया- भाजपा मनोनीत मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर नीतीश कुमार जी को बधाई। उन्‍होंने आगे लिखा सीएम के रूप में एक थके हुए और राजनीतिक रूप से कमजोर नेता के साथ बिहार को कुछ और सालों के लिए अभावग्रस्त शासन के सामने झुकना पड़ेगा।
    6:41 PM, 16 Nov

    तेजस्वी यादव ने कहा, आदरणीय नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री ‘मनोनीत’ होने पर शुभकामनाएँ। आशा करता हूँ कि कुर्सी की महत्वाकांक्षा की बजाय वो बिहार की जनाकांक्षा एवं NDA के 19 लाख नौकरी-रोजगार और पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई जैसे सकारात्मक मुद्दों को सरकार की प्राथमिकता बनायेंगे।
    5:26 PM, 16 Nov

    नीतीश कुमार के साथ सरकार में भाजपा के कोटे से 7, जेडीयू के कोटे से 5 और HAM-VIP से एक-एक मंत्री ने शपथ ली है।
    5:25 PM, 16 Nov

    भाजपा नेता राम सूरत राय ने मंत्री पद की शपथ ली, औराई विधानसभा सीट से विधायक चुनकर आए हैं राम सूरत राय।
    5:22 PM, 16 Nov

    चिराग ने नीतीश कुमार के सीएम बनने पर ट्वीट किया- 4 लाख बिहारीयों द्वारा बनाया गया बिहार1stबिहारी1st विजन डॉक्यूमेंट आप को भेज रहा हूँ ताकी उसमें से भी जो कार्य आप पुरा कर सकें वह कर दें। एक बार पुनः आप को मुख्यमंत्री बनने की और भारतीय जनता पार्टी को आप को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बधाई।
    5:21 PM, 16 Nov

    एलजेपी अध्यक्ष चिराग ने ट्वीट कर कहा, नीतीश कुमार जी को फिर से मुख्यमंत्री बनने की बधाई। आशा करता हूँ सरकार अपना कार्यकाल पुरा करेगी और आप एन॰डी॰ए॰ के ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
    5:20 PM, 16 Nov

    भाजपा नेता रामप्रीत पासवान नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में मंत्री बने। राजनगर सीट से विधायक चुनकर आए रामप्रीत पासवान ने मंत्री पद की शपथ ली।
    5:19 PM, 16 Nov

    भाजपा नेता जिवेश कुमार ने ली मंत्री पद की शपथ, जाले विधानसभा सीट से विधायक हैं जिवेश कुमार।
    5:18 PM, 16 Nov

    सुशील मोदी ने तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, मंगल पाण्डेय, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, रामप्रीत पासवान को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी।
    5:15 PM, 16 Nov

    भाजपा नेता अमरेंद्र प्रताप ने मंत्री पद की शपथ ली। बीजेपी के टिकट पर आरा सीट से विधायक चुनकर आए हैं अमरेंद्र प्रताप।
    5:12 PM, 16 Nov

    मंगल पांडे भाजपा के एमएलसी हैं। पिछली सरकार में मंगल पांडे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री थे।
    5:10 PM, 16 Nov

    भाजपा नेता मंगल पांडे ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने उनको पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
    5:10 PM, 16 Nov

    जदयू, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा और वीआईपी के बाद अब भाजपा नेता मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।
    5:09 PM, 16 Nov

    मुकेश सहनी सिमरी बख्तियारपुर सीट से चुनाव हारे गए थे। माना जा रहा है कि उनको एमएलसी बनाया जाएगा।
    5:08 PM, 16 Nov

    वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने मंत्री पद की शपथ ली है। वीआईपी ने भाजपा, हम और जदयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ा है।
    5:08 PM, 16 Nov

    शीला कुमारी मंडल के शपथ लेने का साथ ही जदयू से पांच नेता शपथ ले चुके हैं।
    5:07 PM, 16 Nov

    जदयू की शीला कुमारी मंत्री बनी हैं। राज्यपाल फागू चौहान ने उनको पद की शपथ दिलाई।
    5:07 PM, 16 Nov

    हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संतोष सुमन ने मंत्री पद की शपथ ली। संतोष पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के बेटे हैं।
    5:01 PM, 16 Nov

    गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा राजभवन में मौजूद हैं। जबकि मुख्य विपक्षी दल राजद ने शपथ ग्रहण से दूरी बनाई है।
    5:00 PM, 16 Nov

    जेडीयू नेता मेवालाल चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ, तारापुर सीट से विधायक चुने गए हैं मेवालाल चौधरी।
    4:59 PM, 16 Nov

    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर लिखा-नीतीश कुमार के 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। आपके नेतृत्व में बिहार और आगे बढ़ेगा। पीएम नरेन्द्र मोदी का सहयोग बिहार को हमेशा मिलता रहेगा।
    4:58 PM, 16 Nov

    जेडीयू के अशोक चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली है। अशोक चौधरी जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।
    4:55 PM, 16 Nov

    नीतीश सरकार के करीबी नेताओं में शुमार किए जाने वाले बिजेंद्र यादव पूर्व की सरकार में भी मंत्री थे। इससे पहले वो ऊर्जा मंत्री रह चुके हैं।
    4:54 PM, 16 Nov

    जेडीयू नेता बिजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है,बिजेंद्र यादव सुपौल से विधायक चुने गए हैं।
    4:51 PM, 16 Nov

    बिहार में दो डिप्टी सीएम होंगे। भाजपा के तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है।
    4:49 PM, 16 Nov

    जेडीयू नेता विजय चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ, सरायरंजन सीट से विधायक चुने गए हैं विजय चौधरी।
    4:47 PM, 16 Nov

    भाजपा नेता रेणु देवी ने बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करते हुए।
    READ MORE

    यह भी पढ़ें: 7 ऐसी मजबूरी, जिसके चलते 31 सीट अधिक जीतकर भी बीजेपी को नीतीश को CM कुर्सी देनी पड़ी

    Comments
    English summary
    Bihar Nitish Kumar Chief Minister Swearing Live Updates In Hindi
    देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
    For Daily Alerts
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X
    X