बिहार: 9 बच्चों की मौत के आरोपी भाजपा नेता ने किया सरेंडर

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में 9 बच्चों की मौत के आरोपी भाजपा नेता ने सरेंडर कर दिया है। बता दें, शनिवार को बिहार के सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर के बीच भीषण सड़क दुर्घटना हुई थी। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही 9 बच्चों की मौत हो गई थी।

bihar Muzaffarpur BJP leader Manoj Baitha surrender allegation killed 9 children

बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में भाजपा नेता की गाड़ी एक महिला से टक्करा गई और फिर भागने के चक्कर में सड़क किनारे खड़े बच्चों को कुचल दिया। ये बच्चे अपने स्कूल से घर लौट रहे थे। इस घटना में 15 बच्चे भी घायल हो गए थे।

घटना के बाद से भाजपा नेता गायब था। पहले बिहार पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की थी, लेकिन बाद में दवाब में आकर नेता पर FIR दर्ज की गई। इस मामले में मीनापुर के थाना प्रभारी सोना प्रसाद सिंह ने सोमवार को बयान दिया था कि अब तक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि जब यह हादसा हुआ था, तब बोलेरो खुद मनोज बैठा चला रहा था।

इस घटना के बाद राजनीति तेज हो गई थी, बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने नीतीश सरकार पर सवाल उठाए थे। तेजस्वी यादव ने कहा था- नौ मासूम बच्चों को कुचलने वाले हत्यारे भाजपा नेता को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के सीधे संरक्षण के चलते अभी तक गिरफ्तारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि वह राजद विधायकों के साथ राजभवन मार्च कर राज्यपाल से मिलने जा रहा हैं।

वहीं, इस घटना के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय सोमवार को इस हादसे में शिकार बच्चों से मिलने मुजफ्फरपुर अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

यह भी पढ़ें- क्या है INX Media मामला, जिसमें कार्ती चिदंबरम को किया गया है गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+