स्वास्थ्य: लालू यादव के दिल को ऑपरेशन की जरूरत
पटना-नई दिल्ली। एक ओर जहां बीते दिनों आए सकारात्मक परिणामों से बिहार की राजनीति हर्ष-उल्लास में डूबी है वहीं एक दुखद खबर आई है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद का इलाज कर रहे द एशियन हार्ट इंस्टीटयूट ने कहा कि शुरुआती चिकित्सा परीक्षणों के अनुसार उनके दिल का ऑपरेशन किए जाने की जरूरत है।

दरअसल एशियन हार्ट इंस्टीटयूट के मेडिकल डायरेक्टर डॉ विजय डीसिल्वा ने बताया कि लालूजी मूल रूप से एक स्वस्थ व्यक्ति हैं और जिस तरह से उन्होंने सघन चुनाव प्रचार किया है, उससे वे शारीरिक तौर पर प्रभावित हुए हैं।
पढ़ें- यह भी दुखद है
हालिया रिपोर्ट के आधार पर अब हम यह सटीक रूप में कह सकते हैं कि उनके दिल का आपरेशन किए जाने की जरूरत है। जो बात सामने आई है उसमें ज़िक्र है कि कुछ रिपोर्टें आनी बाकी हैं।
सम्बंधित रिपोर्टों के आने के बाद ही हमें यह पता चल सकेगा कि किस प्रकार का ऑपरेशन करना जरूरी है। हम शाम को सात बजे फिर ताजा जानकारी ली जाती रहेगी। 66 वर्षीय नेता को पूर्व निर्धारित व्यापक चिकित्सा आकलन के लिए कल इंस्टीटयूट में भर्ती कराया गया था। हालांकि अभी लालू के परिवार की ओर से किसी भी तरह की पुष्टि नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications