लालू-नीतीश कुमार का हाथ मिलाना कर्ण-दुर्योधन मिलाप है: मोदी

- सोशल मीडिया पर भेजे अपने पोस्ट में सुशील ने कहा कि इनका मिलना कोई भरत मिलाप नहीं, बल्कि कर्ण-दुर्योधन मिलाप है। इस तरह का स्वार्थी मिलाप करने वाले लोग खुद मिट जाते हैं।
- उन्होंने लिखा है कि लालू-नीतीश एक दूसरे को भाई बताते हैं। दोनों ने आधे मन से ही सही, अगर साथ चलना स्वीकार किया है, तो इन्हें ऐसी राजनीतिक मजबूरी पैदा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत नीतियां ही जिम्मेदार हैं।
- वे बोले कि अगर लालू प्रसाद ने मंडलवाद का झांसा देकर 15 साल तक बिहार को गुंडागर्दी और गरीबी का बंधक बनाए रखा तो नीतीश कुमार ने धर्मनिरपेक्षता का बहाना बनाकर जंगलराज-2 का नया हाइवे तैयार किया।
- मोदी ने हुंकार भरते हुए कहा कि केवल अपनी सत्ता बचाने के लिए हाथ मिलाया है। बीस साल तक एकदूसरे को खरी-खोटी सुनाने वाले इन नेताओं ने अनैतिक मेल-मिलाप से वर्ष 2005 और 2010 के जनता के फैसले का मज़ाक उड़ाया है। हालांकि लालू-नितीश की भेंट पर अन्य विपक्षी दलेां ने उतनी तवज्ज़ो नहीं दी है।












Click it and Unblock the Notifications