क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी ने रोते हुए कहा- जेल में हो सकती है मेरे पति की हत्या

Google Oneindia News

नई दिल्ली। बिहार के मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली की साकेत कोर्ट में सरेंडर किया था। जिसके बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर बिहार पुलिस को सौंप दिया गया था। यूएपीए एक्ट के तहत आरोपी अनंत सिंह 6 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं, अब अनंत सिंह की पत्नी का बयान आया है, उन्होंने निर्दलीय विधायक की जेल में हत्या की आशंका जताई है।

विधायक की पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

विधायक की पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह ने मंगलवार को विधायक के सरकारी आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। जहां उन्होंने अपने पति के लिए न्याय की मांग की। मीडिया के सामने रोते हुए नीलम सिंह ने कहा कि उनको बिहार सरकार पर भरोसा नहीं है। उनका कहना था कि निर्दलीय विधायक को फंसाया गया है। पूरे मामले में नीलम सिंह ने सीबीआई जांच की मांग भी की। नीलम सिंह ने कहा कि 2004 में, अनंत सिंह के पैतृक गांव में विवेका पहलवान के साथ पारिवारिक दुश्मनी के कारण उन्हें एके -47 की गोली लगी थी, जिसके प्रमाण आज भी अदालत में मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें: Article 370: मोदी कैबिनेट की अहम बैठक आज, हो सकता है बड़ा ऐलानये भी पढ़ें: Article 370: मोदी कैबिनेट की अहम बैठक आज, हो सकता है बड़ा ऐलान

बिहार सरकार पर भरोसा नहीं- नीलम सिंह

बिहार सरकार पर भरोसा नहीं- नीलम सिंह

नीलम सिंह ने कहा कि यदि वह घर 14 साल से खाली है और कोई व्यक्ति घर में कुछ संदेहास्पद चीज रख जाता है, तो हम कैसे दोषी हैं। नीलम सिंह ने कहा, 'छापेमारी के दौरान लिपि सिंह ने उन्हें नजरबंद किया और बोली कि तुमको भी जेल भेज देंगे। हम शुगर के मरीज हैं फिर भी हमें 3 घंटे खड़ा रखा गया। ये चुनाव लड़ने की सजा है।' बता दें कि विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली की साकेत कोर्ट में सरेंडर किया था, जिसके बाद अनंत सिंह को एक दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया था। जबकि शनिवार को ट्रांजिट रिमांड पर निर्दलीय विधायक को बिहार भेज दिया गया।

विधायक के घर से एके-47 और हैंड ग्रेनेड मिला था

विधायक के घर से एके-47 और हैंड ग्रेनेड मिला था

अनंत सिंह के गांव नदवा स्थित उनके घर से एके-47 और हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद यूएपीए एक्ट के तहत उन पर बाढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पटना स्थित उनके आवास पर पहुंची थी लेकिन वो घर से फरार हो गए थे। हालांकि इस दौरान तीन वीडियो जारी कर उन्होंने कहा था कि वो कानून से भाग नहीं रहे हैं और जल्दी ही सरेंडर कर देंगे।

Comments
English summary
bihar: independent mla Anant Singh's wife alleged his life in danger in the prison
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X