इलाज न मिल पाने से व्यक्ति की मौत, परिजनों ने फूंका अस्पताल
पटना। बिहार के नवाडा में एक अस्पताल को आग के हवाले कर दिया गया है। दरअसल, इस अस्पताल में बिजली गिरने की वजह से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए लाया गया था। अस्पताल में लाने के बाद भी करीब घंटे भर तक उसके इलाज के लिए अस्पताल स्टाफ नहीं मिला। स्टाफ की अनुपस्थिति में उस व्यक्ति को सही से इलाज नहीं मिल सका।

इलाज समय पर न मिल पाने की वजह से उस व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की मौत के बाद परिजन आग बबूला हो गए और उन्होंने नवाडा स्थित इस अस्पताल को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और फिर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां आकर स्थिति को काबू में किया।














Click it and Unblock the Notifications