पटना: सचिवालय अंडर सेक्रेटरी को घर में घुसकर मारी गोली, मौत
नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार सुबह अपराधियों ने योजना विभाग के अवर सचिव की दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या कर दी। गोली लगने से राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

राजीव कुमार सचिवालय में योजना विभाग के अंडर सेक्रेटरी थे और वह कुछ दिनों बाद रिटायर होने वाले थे। बताया जा रहा है कि अपराधी घर में लूटपाट के इरादे से घुसे थे।अपराधी लूटपाट के दौरान उनके परिजनों से छेड़छाड़ करने लगे जिसका राजीव ने विरोध किया तो उनको गोली मार दी। बदमाशों ने राजीव कुमार को छह गोलियां मारी। जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
राजीव की पत्नी ने बताया कि आज सुबह 4 बजे कुछ नकाबपोश घर में घुस आए थे। बदमाशों ने मुझे और मेरी बेटी को एक कमरे में बंद कर दिया औऱ मेरे पति से लॉकर की चाबी मांगी। विरोध करने पर अपराधियों ने राजीव से मारपीट की और उनपर गोली चला दी।
इससे पहले सोमवार को ही वैशाली के जंदाहा थानाक्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने प्रखंड प्रमुख की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद वहां पर हिंसा फैल गई।












Click it and Unblock the Notifications