बनारस की तर्ज पर बिहार-शरीफ में हुईं गंगा आरती
पटना। गुरूवार को पहली बार बिहार-शरीफ की पावन धरती पर अपने अनोखे अंदाज में देखने को मिली। इस आरती का आयोजन बाबा मणिराम आखाड़ा न्यास समिति द्वारा किया गया था।
अखाड़ा पर स्थित सूर्य तालाब मे बनारस से आए ब्राह्मणो ने पारंपरिक विधि-विधान से आरती की। इस दौरान भजन और मंत्रोच्चारण से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया है।
मनोरम दृश्य का आनन्द लेने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे
इस मनोरम दृश्य का आनन्द लेने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे। इस आयोजन को लेकर लोग काफी उत्साहित थे। न्यास के सचिव अमरकांत भारती ने बताया जो लोग बनारस नही जा सकते खासकर उनके लिए यह आयोजन किया गया था। इस वर्ष से इसकी शुरुआत हुई है अब प्रत्येक वर्ष लंगोट अर्पण मेला के अवसर पर नियमित रूप से इसका आयोजन होता रहेगा।













Click it and Unblock the Notifications