बिहार: पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के भतीजे युसफ के मर्डर केस में गवाह की गोली मारकर हत्या
सीवान। पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के भतीजे यूसुफ की हत्या के मामले में गवाह की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। युसूफ मर्डर केस के गवाह श्याम बाबू की सीवान में बाइक पर आए बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। श्याम बाबू इस साल फरवरी में सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के भतीजे युसूफ की हत्या के मामले में गवाह थे।

बता दें कि बिहार के सीवान जिले में इस साल फरवरी में राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के भतीजे यूसुफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।मोहम्मद युसूफ को प्रतापपुर गांव में गोली मारी गई थी। हमलावरों ने युसूफ के सीने में गोली मारी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युसूफ शहाबुद्दीन के बेटे और चचेरे भाई मोहम्मद ओसामा का करीबी था। बता दें कि शहाबुद्दीन पर कई गंभीर केस चल रहे हैं और वो तिहड़ जेल में बंद हैं। उनकी पत्नी हिना मौजूदा चुनाव में राजद के टिकट पर सीवान से उम्मीदवार हैं।












Click it and Unblock the Notifications