मतदान के बाद CM नीतीश कुमार का Tweet- 'लगातार 15 सालों से काम कर रहे हैं तभी बिहार आगे बढ़ा है'

नई दिल्ली। मंगलवार को बिहार में दूसरे चरण के तहत 94 सीटों पर मतदान जारी है, आज दिग्गजों की शाख दांव पर है, सीएम नीतीश कुमार ने भी आज दीघा में अपना वोट डाला और लोगों से मतदान करने की अपील की है। मतदान के बाद सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट करके कहा कि 'लगातार 15 सालों से काम करते आ रहे हैं, तभी बिहार आगे बढ़ा है, पूरे बिहार को ही अपना परिवार और घर मानकर हमने सेवा कार्य किया है, हाशिये पर खड़े अंतिम व्यक्ति को भी मुख्यधारा में जब तक नहीं ले आते तब तक ये प्रयास और विकास कार्य हम करते रहेंगे।'

 लगातार 15 सालों से काम कर रहे हैं तभी बिहार आगे बढ़ा है

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: Madhubani की सभा में Nitish Kumar पर फेंके गए पत्थर | वनइंडिया हिंदी

    उन्होंने twitter पर लिखा है कि पहले कितना यहां दंगा-फसाद होता था लेकिन अब यहां शांति कायम हुई है, युवाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि जितने भी शहर-बाजार हैं, वहां सड़कों का चौड़ीकरण तो हो ही रहा है, साथ ही बायपास भी बनवा देंगे और जहां जमीन की समस्या आएगी वहां फ्लाइओवर बनवा देंगे। उन्होंने आगे कहा कि पहले क्या स्थिति थी, लालटेन क जमाना था, गांव तो छोड़िए शहरों में भी बिजली नहीं थी, हमने कहा था कि घर-घर तक बिजली पहुंचा देंगे, दिसंबर 2018 में हमने लक्ष्य पूरा करने का प्रण लिया था और दो महीने पहले ही हमने वो लक्ष्य पूरा कर लिया, अब खेती के लिए बिजली पहुंचा रहे हैं। ( पढ़ें-सीएम नीतीश कुमार का Tweet)

    महिलाओं और पुरुषों को बराबरी से काम करने का मौका मिला

    सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार आज तेजी से आगे बढ़ रहा है, इसके पीछे कारण महिलाओं और पुरुषों को बराबरी से काम करने का मौका मिल रहा है, यही नहीं जो हाशिए पर थे उन्हें भी आगे बढ़कर काम करने का मौका मिला है, आपको बता दें कि राजद की ओर से लगातार कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार की विदाई इस बार निश्चित है, वो थक चुके हैं और इस बार राज्य में गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

    नीतीश कुमार की विदाई तय है: चिराग

    तो वहीं जेडीयू से अलग होने के बाद लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान भी बार-बार यही दोहरा रहे हैं कि इस बार नीतीश कुमार की विदाई तय है, जनता उनसे ऊब चुकी है, सीएम खुद जानते हैं कि वह जीतने नहीं जा रहे हैं, जनता की तरह वो भी जानते हैं कि उन्होंने राज्य के लिए कुछ किया तो है नहीं, ऐसे में उनके जीतने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। पीएम मोदी खुद राज्य में कई रैलियां कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें भी पता है कि इस बार चुनाव में एक भी बिहारी नीतीश कुमार को वोट देने वाला नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+