Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार विधानसभा चुनाव-2020 का पूरा कार्यक्रम, जानें विस्तार से

तीन चरण में होंगे बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान, ये हैं वोटिंग और मतगणना की तारीख

नई दिल्ली: बिहार चुनाव 2020 (Bihar Elections 2020) के तारीखों का ऐलान हो गया है। बिहार में तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहला चरण के मतदान 28 अक्टूबर को होंगे। दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। 10 नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। कोरोना काल में ये देश में होने वाला पहला विधानसभा चुनाव है। इसके मद्देनजर कई सारी चीजों में बदलाव किया गया है। बिहार में इस बार फिर मुकाबला तीश कुमार की अगुवाई में एनडीए बनाम तेजस्वी की अगुवाई में महागठबंधन के बीच है।

Recommended Video

    Bihar Election 2020 Dates: Assembly Election की तारीखों का ऐलान, 3 चरणों में चुनाव | वनइंडिया हिंदी
    Bihar assembly election

    Bihar election: किस दिन कितने सीटों पर होगी वोटिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा है कि बिहार में तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहला चरण- 28 अक्टूबर को, 71 सीटें -16 जिले- 31000 पोलिंग बूथ पर होगी।
    दूसरा चरण-3 नवंबर को 94 सीटें-17 जिले -42000 पोलिंग बूथ पर होगी। तीसरा चरण-7 नवंबर-78 सीटें -15 जिले -33500 पोलिंग बूथ पर होगी। चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

    Bihar election: कोरोना की वजह से बिहार चुनाव में किए गए ये बदलाव

    मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा, कोरोना को देखते हुए, नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवार के साथ दो लोग जा सकते हैं। उम्मीदवार को मिलाकर 5 लोग घर-घर जाकर कैंपेनिंग कर सकते हैं।

    मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा बताया, मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। अब सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे।

    मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के मुताबिक, मतदान के अंतिम समय में कोरोना पीड़ित अपना वोट डाल सकेंगे, जिनके लिए अलग से व्यवस्था होगी।

    पोलिंग स्टेशन की संख्या और मैनपावर बढाया जाएगा: EC

    चुनाव आयोग के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार 6 लाख पीपीई किट राज्य चुनाव आयोग को दी जाएंगी। इसके अलावा 46 लाख मास्क भी दिए जाएंगे। 7 लाख हैंड सैनिटाइजर भी दिए जाएंगे। 6 लाख फेस शील्ड का भी प्रयोग होगा। पोलिंग स्टेशन की संख्या और मैनपावर को भी बढ़ाया जाएगा।

    बिहार में कुल 243 सीटों पर चुनाव होगा। बिहार राज्य में 29 नवंबर तक विधानसभा का कार्यकाल है। सात करोड़ से अधीक वोटर वोट देंगे। 80 साल की उम्र तक के लोग पोस्टल बैलेट से वोट डालेंगे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+