बिहार में मिली प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी ने घुमाया गमछा, जय छठी मइया से की भाषण की शुरुआत, VIDEO

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिसमें NDA ने शानदार जीत दर्ज की है। मतगणना के दौरान कई सीटों पर नाटकीय उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन अंततः NDA ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया।

बिहार में भाजपा के प्रतिनिधित्‍व वाले एनडीए गठबंधन को मिली जीत के बादप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अभिनंदन किया।

इस मौके पर मंच पर पीएम मोदी ने अपना अगोछा हाथ में लेकर जैसे ही हवा में घुमाया, कार्यकर्ता तालियां बजाने लगे और अपना अगोछा निकाल कर हवा में लहराने लगे। पीमए मोदी ने छठी मैया की जय से अपने भाषणा की शुरूआत की।

pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली शानदार जीत के लिए राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सुशासन और विकास की जीत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों ने एनडीए के ट्रैक रिकॉर्ड और "राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने" के विजन को देखकर सत्तारूढ़ गठबंधन को लोगों ने भारी बहुमत दिया है।"

बिहार में मिली जीत के बाद पीएम मोदी ने लिखा,"सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। लोक कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है। बिहार के परिवारजनों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व विजय का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनमत हमें बिहार के लोगों की सेवा करने और नए संकल्प के साथ काम करने के लिए सशक्त करेगा।"

NDA की जीत पर भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने इसे सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की जीत बताया। उन्होंने बिहार की जनता, विशेषकर महिलाओं का धन्यवाद किया, जिन्होंने PM मोदी के नेतृत्व के प्रति अटूट प्रेम दर्शाया। नड्डा ने कहा कि महागठबंधन ने PM मोदी और छठ महापर्व का अपमान किया, जिसका जनता ने करारा जवाब दिया है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी NDA की प्रचंड जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनता का डबल इंजन सरकार पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि यह उन लोगों के लिए जवाब है जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य और बिहार में 'जंगलराज' पर सवाल उठा रहे थे। पासवान ने इसे पाँच दलों के गठबंधन का विजयी संयोजन बताया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और PM मोदी को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने NDA को भारी बहुमत देकर सरकार पर विश्वास जताया है और यह बिहार को देश के सबसे विकसित राज्यों में शामिल करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+