भाजपा ने मांझी-पासवान संग मिलकर बिहार में बिछाया जातीय शतरंज
पटना (मुकुंद सिंह)। केंद्र में काबिज भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में कदम रखते ही भले ही अपनी बात विकास के मुद्दों से शुरू की हो, लेकिन राज्य की राजनीतिक रस्साकशी के बीच यह पार्टी भी जातिवाद के जाल में फंंस कर रह गई। शायद इसके पास और कोई चारा भी नहीं। खैर चलिये एक नजर डालते हैं भाजपा के जातीय शतरंज पर, जो बिहार में बिछाया गया है।
बिहार विधानसभा चुनाव स्पेशल
जीत हासिल करने की पूरी तैयारी कर चुकी एनडीए ने अब तक 243 में 211 उम्मीदवारों के नामों का खुलासा किया है। जबकि महागठबंधन ने अब तक सार्वजनिक रूप से सिर्फ तेज प्रताप और तेजस्वी यादव की सीटों का खुलासा किया है। खैर एनडीए को अब सिर्फ 32 सीटों पर नामो का एलान करना बाकी है।
जातिय शतरंज पर पहुंचने से पहले कुछ बातें जो बिगाड़ सकती हैं भाजपा का समीकरण
- बिहार के 4.1 करोड़ युवा मतदाता जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है। इनमें से अधिकांश जाति से ऊपर उठकर सोचते हैं।
- इस बार करीब 4% युवा जो पहली बार वोट देंगे उनको जातीय राजनीति से कोई ख़ास वास्ता नहीं होता है।
- सीटों के बंटवारे से तो ऐसा ही लग रहा है कि भाजपा किसी भी जाति के लोगों को नाराज नहीं करना चहाती है।
अब तक किये गये सीटों के बंटवारे में, अगर प्रत्याशियों की जातियों का विवरण पढ़ेंगे तो आप भी भौचक्के रह जायेंगे। चलिये तस्वीरों के साथ स्लाइडर में पढ़ते हैं इस शतरंज के बारे में-

भाजपा के 153 में से 65 सवर्ण
30 राजपूत, 18 भूमिहार, 14 ब्राह्मण और 3 कायस्थ।

भजपा से 22 यादव, 19 वैश्य
22 यादव, 19 वैश्य, 6 कोइरी ,3 कुर्मी , 14 ओबीसी, 21 एससी, 1 एसटी।

भाजपा में मुसलमान कैंडिडेट
भाजपा की ओर से सिर्फ दो मुसलमानों को टिकट दिया गया है।

लोजपा ने 40 में कुल 21 की घोषणा
5 पासवान, 4 भूमिहार, 4 राजपूत, 2 ब्राह्मण, 2 कोइरी, 1 यादव, 1 मल्लाह और 2 मुस्लिम।

मांझी के 20 उम्मीदवार
5 दलित, 4 मुस्लिम, 4 भूमिहार, 1 राजपूत, 2 यादव, 2 कोइरी, 1 कुर्मी, 1 वैश्य।

रालोसपा के 17 नाम
7 कोइरी, 1 कुर्मी, 2 भूमिहार, 1 राजपूत, 1 ब्राह्मण, 1 यादव, 1 वैश्य, 1 मुस्लिम, 2 दलित।

एनडीए ने 211 घोषित उम्मीदवारों में
36 राजपूत , 34 दलित-महादलित, 28 भूमिहार, 26 यादव, 21 वैश्य, 17 ब्राह्मण, 17 कुशवाहा, 14 अतिपिछड़ा , 9 मुस्लिम, 5 कुर्मी, 3 कायस्थ एवं 1 अनुसूचित जन जाती।












Click it and Unblock the Notifications