Bihar News: डिजिटल क्रॉप सर्वे से फसलों की हो रही है रियल टाइम मॉनिटरिंग

बिहार के कृषि विभाग ने 1.99 मिलियन से अधिक भूखंडों को कवर करते हुए एक डिजिटल फसल सर्वेक्षण शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य सभी जिलों में वास्तविक समय की निगरानी और कृषि योजना में सुधार करना है।

पटना, 14 सितंबर।

Bihar Launches Digital Crop Survey Initiative

बिहार एक ऐसा राज्य बना चुका है जहां उगाई जा रही फसलों का डाटा डिजिटल रुप से देखा जा सकता है। कृषि विभाग सभी 38 जिलों में उगाए गए खरीफ फसलों का डाटा डिजिटली उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे की शुरूआत कर चुका है। इससे आसानी से पता चल रहा है कि राज्य के किस जिलें में फसल की कितने क्षेत्र में खेती की गई है।

कृषि विभाग खरीफ 2025-26 में राज्य के करीब 1 करोड़ 99 लाख से अधिक प्लॉट का डिजिटल क्रॉप सर्वे करने जा रहा है। जिसके बाद सभी 38 जिलों के 30652 से अधिक गांवों में उगाए गए फसलों का डाटा डिजिटली उपलब्ध हो जाएगा। जिससे फसलों की रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सकेगी। साथ ही, इससे कृषि को लेकर बेहतर योजना बनाने में सफलता मिल रही है।

राज्य सरकार की योजनाबद्ध नीतियों, आधुनिक तकनीक के समावेश और किसानों को केंद्र में रखकर बनाई गई रणनीतियों के चलते बिहार की कृषि प्रणाली पारंपरिक ढांचे से निकलकर अब एक आधुनिक और लाभकारी प्रणाली में तब्दील हो गई है।

कृषि के क्षेत्र में आधुनिकता का ताजा उदाहरण राज्य सरकार द्वारा डिजिटल कृषि निदेशालय का गठन है। अपने तरह का यह देश का पहला निदेशालय है। इसके माध्यम से कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ रियल-टाइम में किसानों तक पहुंचेगा।

डिजिटल क्रॉप सर्वे, उपग्रह आधारित आंकड़े, ड्रोन तकनीक, मोबाइल एप्स और ई-गवर्नेंस टूल्स के जरिए अब किसानों को और भी सटीक, तेज और पारदर्शी सेवाएं मिलेंगी। कृषि में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से बिहार में कृषि उत्पादन बढ़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+