Bihar News: राज्य के विकास को नई गति देने के लिए बिहार सरकार और टीसीएफ के बीच तीन वर्षीय रणनीतिक साझेदारी
बिहार सरकार के योजना और विकास विभाग और द कन्वर्जेंस फाउंडेशन ने राज्यव्यापी विकास में तेजी लाने के लिए तीन साल की रणनीतिक साझेदारी शुरू की है। यह सहयोग नीति डिजाइन को बढ़ाएगा, कार्यान्वयन में सुधार करेगा, निवेश को बढ़ावा देगा और क्षेत्रों में मानव पूंजी को मजबूत करेगा, जिसमें साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने का समर्थन करने के लिए एक समर्पित अनुसंधान इकाई शामिल है।
बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग और द कन्वर्जेंस फाउंडेशन (TCF) के बीच राज्य के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से तीन वर्षों की रणनीतिक साझेदारी शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यह साझेदारी राज्य की विकास एवं वृद्धि से जुड़ी प्राथमिकताओं को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इस अवसर पर बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की उपस्थिति में साझेदारी को अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम में योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव के. सेंथिल कुमार, सचिव कँवल तनुज, संयुक्त सचिव रविश किशोर, उप निदेशक अशोक कुमार तिवारी, वरीय अनुसंधान पदाधिकारी शिप्रा, जनसंपर्क पदाधिकारी प्रेम शंकर, सहायक निदेशक श्रुति सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। द कन्वर्जेंस फाउंडेशन की ओर से प्रवीण खांगटा, अदिति एल्हंस, नरेंद्र, गोपाल कृष्णन नायर, पल्लवी ढल, कमलनाथ झा और आदित्य तिवारी ने भाग लिया।
इस समझौते के तहत टीसीएफ बिहार सरकार को नीति निर्माण, सुधारों के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रमुख प्राथमिक क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग प्रदान करेगा। यह सहयोग टीसीएफ द्वारा प्रत्यक्ष रूप से अथवा उसके पोर्टफोलियो संगठनों और अन्य अग्रणी विशेषज्ञ संस्थाओं के माध्यम से प्रो-बोनो आधार पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
* निवेश सुधार, विनियामक सरलीकरण, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, निवेश आकर्षण और निर्यात प्रोत्साहन के माध्यम से निवेश अनुकूल वातावरण को मजबूत करना।* क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए रणनीतिक योजनाओं का निर्माण।* पर्यटन नीति और रणनीति का विकास, गंतव्य ब्रांडिंग, सुशासन और साझेदारी आधारित मॉडल को बढ़ावा देना।* सरकारी योजनाओं की प्रभावी डिलीवरी के लिए राज्य की संस्थागत क्षमता को सुदृढ़ करना, डेटा सिस्टम और साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण को मजबूत करना तथा स्वच्छ वायु रणनीतियों के डिजाइन और क्रियान्वयन में सहयोग।* मानव पूंजी विकास के क्षेत्र में रणनीतिक समर्थन, जिसमें शिक्षा, खेल, कौशल विकास, रोजगार योग्यता और विदेशों में रोजगार के अवसर शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, टीसीएफ राज्य के मुख्य सचिव द्वारा समय-समय पर चिन्हित अन्य उभरते प्राथमिक क्षेत्रों में भी अपनी क्षमता के अनुसार प्रत्यक्ष रूप से या अपने साझेदार संगठनों के नेटवर्क के माध्यम से सहयोग प्रदान करेगा।
इस सहयोग के अंतर्गत मुख्य सचिव कार्यालय से संबद्ध एक रिसर्च एवं स्ट्रैटेजी यूनिट की स्थापना की जाएगी। यह इकाई राज्य के विभिन्न विभागों, नेतृत्व और प्रमुख हितधारकों के साथ समन्वय कर नीति और रणनीति से जुड़े विषयों पर सहयोग प्रदान करेगी। योजना एवं विकास विभाग का मानना है कि यह रणनीतिक साझेदारी बिहार के आर्थिक, सामाजिक और संस्थागत विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
-
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत? -
Opinion Poll: असम में BJP लगा पाएगी हैट्रिक? कौन बनेगा CM? कांग्रेस को कितनी सीटें? आ गया पहना ओपिनियन पोल -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
गौतम गंभीर का बड़ा कबूलनामा? रोहित-कोहली के रिटायरमेंट पर किया सबसे बड़ा खुलासा -
Bengal Election: BJP की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सुवेंदु अधिकारी 2 सीटों से, कौन-कहां से लड़ रहा चुनाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
Adani ने इंडस्ट्री सेक्टर को दी बड़ी राहत, ATGL ने प्राकृतिक गैस की कीमतों में की भारी कटौती -
Rajya Sabha Election 2026: ओडिशा में कांग्रेस के 3 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, विधायकों के बीच हाथापाई -
Gold Rate Today: मिडिल ईस्ट वॉर के बीच सोना फिर 3650 रुपये सस्ता, अब कितने का मिल रहा है 22k-18k गोल्ड रेट












Click it and Unblock the Notifications