बिहार: राहुल गांधी ने कहा-हम देश में गठबंधन की सरकार बनाने जा रहे हैं
राहुल गांधी ने कहा-हम बनाएंगे देश में गठबंधन की सरकार
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां चरम पर है। 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को सत्ता से बेदखल कर यूपीए सरकारबनाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक के बाद एक रैलियां कर रहे हैं। इसी दौर में राहुल गांधी मे 3 फरवरी को बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस के जन आकांक्षा रैली को संबोधित किया।

इस जन आकांक्षा रैली के जरिए कांग्रेस ने बिहार में अपनी मजबूत स्थिति दिखाने की कोशिश की और 30 साल बाद पटना के गांधी मैदान में यह रैली का आयोजन किया। रैली को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
राहुल गांधी ने 30 साल बाद पटना के गांधी मैदान में हुई कांग्रेस की रैली में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर एक के बाद कई हमले किए। राहुल ने एक बार फिर से पीएम को चोर कहते हुए कहा कि हमारा चौकीदार चोर है। वो फ्रांस, यूएसए और इंग्लैंड जाते हैं और वहां जाकर हथियारों की खरीद में घोटाला करते हैं।
राहुल ने कहा कि पीएम ने अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपए दे दिए लेकिन उन्होंने किसान को एक दिन के सिर्फ 17 रुपए दिए हैं। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है।
राहुल गांधी ने बजट में की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीए-किसान) योजना को लेकर मजाक उड़ाया और कहा कि मोदी जी किसानों को 17 रुपए प्रतिदिन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान के परिवार के व्यक्ति को 3.5 रुपए मोदी जी ने दिए हैं। उन्होंने नोटबंदी को देश का सबसे बड़ा घोटला करार दिया और कहा कि अमीर दोस्तों का काला धन सफेद किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमने देश को भोजना और सूचना का अधिकार दिया। लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा, 'हम गठबंधन की सरकार बनाने जा रहे हैं। सरकार बनी तो मिनिमम इनकम की गारंटी होगी।'राहुल ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो वो देश के गरीबों के खातों में डायरेक्ट मिनिमम बेसिक इनकम के तहत पैसा डालेगी। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के लोग नीतीश कुमार को हटाने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी की तरह नीतीश कुमार भी वादे करने में माहिर है। नोटबंदी को दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया। राहुल के साथ मंच पर उपस्थित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के सीनियर नेता कमलनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के युवाओं के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया के नाम पर देश की जनता से झूठे वादे किए गए। इस दौरान कांग्रेस सहित महागठबंधन के कई नेताओं ने रैली को संबोधित किए और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार सबको मिलकर भाजपा को हराना है। तेजस्वी नमे कहा कि मेरे पिता शेर हैं। वो भाजपा की गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications