नीतीश कुमार ने किया विश्वविद्यालय शिक्षकों को जल्द 7वां वेतनमान देने का ऐलान

पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने विश्वविद्यालय शिक्षकों को जल्‍द सातवां वेतनमान देने की घोषणा की है। उन्‍होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों कमेटी का गठन का निर्देश भी दिया है। नीतीश कुमार ने यह घोषणा सोमवार को नवसृजित पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में संबोधन के दौरान की।

शिक्षक कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन

शिक्षक कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन

बिहार के विश्वविद्यालय शिक्षकों में काफी समय से सातवां वेतनमान न मिलने से रोष है। इस संबंध में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन भी किए हैं। शिक्षकों का कहना है कि राज्य में सभी सरकारी कर्मचारियों को सातवां वेतनमान मिल गया, लेकिन, विवि शिक्षकों और कर्मचारियों को अब तक सातवें वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया है। अब नीतीश कुमार के ऐलान के बाद शिक्षकों को निश्वित तौर पर राहत मिलेगी।

सुशील मोदी भी थे मौजूद

सुशील मोदी भी थे मौजूद

नवसृजित पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में बिहार के डिप्‍टी सीएम सुशील मोदी भी मौजूद थे। उन्‍होंने कॉलेजों में छात्रों की कम उपस्थिति पर चिंता जताते हुए कई नए कोर्स शुरू करने की बात कही। सुशील मोदी ने बताया कि अगले दो महीनों में कई नए विश्वविद्यालय और शुरू होंगे। पांच निजी विश्वविद्यालयों को भी सरकार ने मान्यता दी है।

 विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करेगी सरकार

विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करेगी सरकार

डिप्‍टी सीएम ने इस बात पर खुशी जताई कि बिहार में सबसे ज्‍यादा छात्र सरकारी विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे हैं। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि एक दिन पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय मगध की शान बनेगा। सुशील मोदी ने साल में 180 दिन पढ़ाई सुनिश्चित करने पर जोर देने के साथ ही परीक्षा समय पर कराने और एक सप्‍ताह के अंदर रिजल्ट देने की भी बात कही। डिप्‍टी सीएम ने यह भी भरोसा दिलाया कि विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की कमी भी सरकार जल्द दूर करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+