लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले PM मोदी से मिले बिहार CM नीतीश कुमार, शाम को अमित शाह से मुलाकात

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना से पहले बिहार सीएम नीतीश कुमार दिल्‍ली दौरे पर हैं। सुबह 11 बजे से नीतीश कुमार पीएम आवास पहुंचे। जदयू के राज्‍यसभा सांसद संजय झा भी नीतीश कुमार के साथ वे पीएम मोदी से मुलाकात कर रहे हैं।

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शाम 4 बजे गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री एनडीए के कुछ वरिष्ठ नेताओं से भी मिल सकते हैं। साल बिहार विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। सियासत के जानकार नीतीश कुमार के दिल्‍ली दौरे को विधानसभा चुनावों से भी जोड़कर देख रहे हैं।

PM Modi with nitish Kumar

नीतीश कुमार पीएम के बाद गृह मंत्री से मुलाकात के दौरान चार जून को आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम पर चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा बिहार की कई विकास परियोजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं। नीतीश रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। वे आज ही पटना वापस लौटेंगे।

पीटीआई सूत्रों के हवाले से खबर है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे की वजह आधिकारिक तौर पर नहीं बताई गई है। दूसरी ओर, वित्त आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल 10 जून को पटना आ सकता है, जिसमें बिहार सरकार की राज्य को विशेष दर्जा और विशेष पैकेज की मांग पर चर्चा हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+