हद कर दी आपने! : शराब को दवा के रूप में लें : जीतन मांझी
पटना। बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में लालू यादव के प्रवेश की खबरें क्या उड़ीं, राजनैतिक बयानबाजी की बाढ़ आ गई। पप्पू यादव ने देश के कानून की तुलना वैश्या से कर दी तो सीएम मांझी ने पौव्वा चढ़ाने की नसीहत दे डाली।

दरअसल नीतीश कुमार ने जिन जीतन राम मांझी को अपनी जगह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया है, उनके विवादास्पद बयानों का सिलसिला थम नहीं रहा है। मांझी ने अब शराब पीने की वकालत कर डाली है।
क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में मांझी ने कहा, 'कमा के आया है, शाम में खाने के बाद एक पव्वा पीकर सो गया...इसको हम बुरा नहीं मानते हैं।' भाजपा ने मांझी के इस बयान की कड़ी आलोचना की है।
विपक्षी दलों का कहना है कि पहले मांझी ने भ्रष्टाचार को प्रमोट किया, अब शराब को प्रमोट कर रहे हैं... इस तरह की भाषा अगर मुख्यमंत्री बोलते हैं तो यह दुर्भाग्य का विषय है। यह किसी भी तरह से समाज में नहीं कहा जाना चाहिए।
कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि अगर अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए आप अवैध काम करते हैं तो हम आपको शाबासी देते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार पर रोक न लगा पाने की बात कही थी। हालांकि बीते दिनों से बिहार में पप्पू यादव का बयान भी चर्चा में है।












Click it and Unblock the Notifications