Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar News: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: अब तक 1 करोड़ महिलाओं को मिला 10 हजार करोड़ का लाभ

बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत एक करोड़ महिलाओं को सहायता देने के लिए 10,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस पहल का उद्देश्य परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और समाज में महिलाओं की भूमिका को बढ़ाना है।

बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत अब तक राज्य की 1 करोड़ महिला लाभार्थियों को 10 हजार करोड़ रुपये की सहायता राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित की जा चुकी है।

Bihar Women Employment Scheme Distributes INR 10,000 Crore

शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित ‘संकल्प’ से आयोजित कार्यक्रम में 25 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की दर से कुल 2500 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया। इससे पहले 26 सितम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना का शुभारंभ किया था, जिसमें 75 लाख महिलाओं को 7500 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई थी।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "इस योजना का उद्देश्य राज्य के हर परिवार की एक महिला को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। जो महिलाएं अभी लाभ से वंचित हैं, उन्हें भी जल्द ही सहायता राशि दी जाएगी। अगली तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है और इसके बाद हर सप्ताह लाभार्थियों के खाते में राशि भेजी जाएगी।" उन्होंने यह भी घोषणा की कि जिन महिलाओं का रोजगार बेहतर चलेगा, उन्हें आगे चलकर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में राज्य में महिला सशक्तीकरण की दिशा में उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए बताया कि: वर्ष 2006 में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया गया। वर्ष 2013 से पुलिस में और 2016 से सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% आरक्षण मिला। ‘जीविका’ योजना के तहत अब तक 11 लाख स्वयं सहायता समूह बन चुके हैं, जिनमें 1 करोड़ 40 लाख महिलाएं जुड़ी हैं। शहरी क्षेत्रों में भी 37 हजार समूहों का गठन हो चुका है।

लाभार्थी अंजु कुमारी की प्रेरणादायक कहानी

कार्यक्रम में समस्तीपुर जिले की उजियारपुर प्रखंड की जीविका दीदी श्रीमती अंजु कुमारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ीं। उन्होंने बताया कि जीविका समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने सब्जी उत्पादन, दूध व्यवसाय और हल्दी की खेती से आत्मनिर्भरता हासिल की। अब वे मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मिली 10 हजार रुपये की राशि से किराना दुकान शुरू करेंगी। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री जी की योजनाओं से हमारे जीवन में सम्मान और खुशहाली आई है। वृद्धजन पेंशन योजना, मुफ्त बिजली और शौचालय निर्माण जैसी योजनाओं ने हमारे परिवार को मजबूती दी है।"

कार्यक्रम में शामिल हुए गणमान्य

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, श्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्रीगण, मुख्यमंत्री के सचिवगण, जीविका के अधिकारीगण एवं सभी जिलों के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+